{"_id":"666f707ccb6f8e18e2046af9","slug":"patient-assaulted-pharmacist-case-registered-panchkula-news-c-87-1-pan1001-112936-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मरीज ने फार्मासिस्ट से की मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मरीज ने फार्मासिस्ट से की मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर कमांड अस्पताल में मरीज द्वारा अस्पताल के फार्मासिस्ट का फोन छीनकर उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। फार्मासिस्ट की शिकायत पर पुलिस ने चंडीमंदिर पुलिस थाना में मरीज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
अस्पताल के फार्मासिस्ट पूर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कमांड अस्पताल में बतौर फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। डिस्पेंसरी में दवाई देने का काम करते हैं। 15 जून को पटियाला के बलविंद्र सिंह चेकअप के बाद दवाई लेने का इंतजार कर रहे थे। बारी आने पर वे डिस्पेंसरी के पास मौजूद नहीं थे। उनका नाम कई बार पुकारा गया लेकिन वे नहीं मिले। कुछ देर बाद बलविंद्र पहुंचा तो उस समय वे दूसरे मरीजों को दवाई दे रहे थे। उनको कुछ देर इंतजार करने को कहा गया। नाराजगी जाहिर कर बलविंद्र गाली देने लगा। वह माहौल शांत रखने के लिए बलविंद्र को दवाई देकर शौचालय चला गया। बलविंद्र भी वहीं पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। उसने वीडियो बनाने के लिए जैसे ही जेब से मोबाइल बाहर निकाला बलविंद्र ने छीन लिया। इसके बाद मारपीट करने लगा। शिकायतकर्ता ने मदद के लिए आवाज लगाई तो मौके पर मौजूद लोगों ने उसे छुड़ाया। पुलिस अब अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे और लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।