{"_id":"686554b51d7d156d6107e61f","slug":"patialas-sanitation-system-will-be-strengthened-14-new-garbage-dump-e-vehicles-added-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-8619-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पटियाला की सफाई व्यवस्था होगी मजबूत, 14 नईं कूड़ा डंप ई गाड़ियां डालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पटियाला की सफाई व्यवस्था होगी मजबूत, 14 नईं कूड़ा डंप ई गाड़ियां डालीं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बुधवार को पटियाला के ग्रामीण हलके के गांवों और शहरी वार्डों में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए पंचों, सरपंचों, वार्ड पार्षदों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। सेहत मंत्री ने कहा कि गांव स्तर पर छप्पड़ों की सफाई और विकास थापर और सीचेवाल मॉडल के अनुसार किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. बलबीर सिंह ने नगर निगम में 14 नई कूड़ा डंप ई-गाडि़यों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों का इस्तेमाल शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कूड़ा एकत्र करने के लिए किया जाएगा, ताकि सफाई सही ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि सफाई केवल विभागीय कार्य नहीं है, यह लोगों के स्वास्थ्य तथा जीवन की गुणवत्ता से सीधा जुड़ा कार्य है। इस अवसर पर उनके साथ मेयर कुंदन गोगिया, डिप्टी मेयर हरिंदर सिंह कोहली तथा नगर निगम आयुक्त परमवीर सिंह मौजूद थे। इसी क्रम में डॉ. बलबीर सिंह ने 24 घंटे जलापूर्ति, कॉलोनियों में सड़कें, सीवरेज, जलापूर्ति, पार्क तथा स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दों पर भी अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर क्षेत्र में अच्छी सफाई सेवाएं पहुंचे, ताकि लोगों को स्वच्छ तथा स्वस्थ वातावरण मिल सके। इस अवसर पर जसवीर गांधी, जय शंकर, सुरेश राय, गज्जण सिंह, बड़ी संख्या में सरपंच व ब्लॉक प्रधान, वार्ड पार्षद, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरिंदर सिंह टिवाणा, एसडीएम कृपालवीर सिंह, एसडीएम गुरदेव सिंह धम्म, सिविल सर्जन जगपालिंदर सिंह, डीडीपीओ, बीडीपीओ व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।