फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Passengers will get drinking water in government Volvo buses

सरकारी वॉल्वो बसों में यात्रियों को मिलेगा पीने का पानी

Fri, 24 Jun 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get drinking water in government Volvo buses
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की तरफ से वीरवार को एक अहम फैसले के तहत राज्य की सरकारी वॉल्वो बसों में यात्रियों को अब पीने वाले पानी की बोतल मुफ्त मुहैया करवाने का फैसला लिया गया है। सरकार ने पंजाब से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू की है।
विज्ञापन

इस संबंध में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया की राज्य में बसों के टाइम टेबल को यथावत लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं और इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टाइम टेबल के लागू होने से बस सेवा में दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है और साथ ही गैर-कानूनी तौर पर कुछ लोगों की तरफ से चलाई जा रही बस सेवा पर भी रोक लगी है। वीरवार को हुई बैठक में उपस्थित पंजाब रोडवेज के जीएम और रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को हिदायत दी गई है कि वह नाजायज तौर पर चल रही बस सेवा को राज्य में से पूर्ण तौर पर बंद करने के लिए चेकिंग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनरल मैनेजर (जीएम) को हिदायत दी गई है कि वह प्रति किलोमीटर माइलेज में और सुधार लाने के साथ-साथ राज्य में सरकारी बसों में से तेल चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करें। इसके साथ ही राज्य में वीटीएस सिस्टम को भी तय समय पर लागू करें जिससे राज्य में गैर-कानूनी तौर पर चल रही बसों को पूरी तरह बंद किया जा सके। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी गई कि टाइम टेबल के स्लॉट में रोटेशन विधि अपनाई जाए जिससे सबको समान मौके मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed