फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Participants from different schools won gold and silver medals in the chess competition

Panchkula News: चेस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

Sun, 03 Aug 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Participants from different schools won gold and silver medals in the chess competition
कालका। अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल कालका में तीन दिवसीय सीबीएसई नाॅर्थ जोन-2 चेस प्रतियोगिता का शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर ओर हिमाचल प्रदेश के अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 के विद्यार्थियों ने भाग लेकर स्वर्ण और रजत पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-11 वर्ग में एचडीएफसी स्कूल गुरुग्राम ने प्रथम और सलवान पब्लिक स्कूल गुरुग्राम ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम ने प्रथम, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर -17 वर्ग में ला ब्लॉसम स्कूल जालंधर ने प्रथम स्थान, मॉडर्न विद्या निकेतन अरावली हिल्स फरीदाबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल जालंधर ने प्रथम तथा डीएवी मल्टीप्रपस स्कूल सोनीपत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को स्वर्ण एवं रजत पदक प्रदान किए गए। स्कूल से बताया गया कि पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी उदयपुर में होने वाली नेशनल चेस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्कूल चेयरमैन विकास जैन एवं प्रधानाचार्य देवप्रिया जैन ने विभिन्न राज्यों से आए छात्रों ओर शिक्षको का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed