{"_id":"6a481ad4a7023a27940ec02c","slug":"parking-for-300-vehicles-ready-but-no-exit-gate-patients-at-mch-facing-trouble-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24131-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 300 गाड़ियों की पार्किंग तैयार, लेकिन एग्जिट गेट नहीं<bha>;<\/bha> एमसीएच में मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 300 गाड़ियों की पार्किंग तैयार, लेकिन एग्जिट गेट नहीं<bha>;</bha> एमसीएच में मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों की बिल्डिंग में बड़ी चूक, गायनी-पीडियाट्रिक ओपीडी शुरू होने के बाद बढ़ी पार्किंग की समस्या
मल्टीलेवल पार्किंग बनी, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता नहीं
15 दिन पहले गायनी और पीडियाट्रिक सेवाएं शिफ्ट होने से बढ़ा दबाव
पीएमओ ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, एग्जिट पॉइंट पर मंथन
आदित्य शर्मा
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) की नई बिल्डिंग में 300 गाड़ियों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग तैयार है, लेकिन एग्जिट गेट नहीं होने के कारण इसे अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। गायनी और पीडियाट्रिक ओपीडी में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को रोजाना पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर पीएमओ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान पर चर्चा की है।
अस्पताल के गेट नंबर-1 से वाहन लेकर एमसीएच की पार्किंग तक पहुंचा जा सकता है, लेकिन पार्किंग से बाहर निकलने के लिए कोई निर्धारित एग्जिट पॉइंट नहीं बनाया गया। इसी वजह से पार्किंग का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
एमसीएच में पिछले 15 दिनों के दौरान गायनी और पीडियाट्रिक वार्ड शुरू होने के बाद मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पंचकूला के अलावा जीरकपुर और अंबाला से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां पहुंच रहे हैं। अस्पताल परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी संचालित हो रही है, जबकि बेसमेंट-1 में मेडिकल प्लांट, ऑक्सीजन प्लांट, सर्विलांस और इलेक्ट्रिकल रूम बनाए गए हैं। बेसमेंट-2 फिलहाल खाली है और बेसमेंट-3 में एसी प्लांट स्थापित है। मेंटेनेंस कार्य जारी होने के कारण पार्किंग अभी आम लोगों के लिए नहीं खोली गई है।
सूत्रों के अनुसार निर्माण के दौरान कार्य के लिए एक एंट्री गेट बनाया गया था। लिफ्ट के माध्यम से तीनों बेसमेंट में निर्माण कार्य पूरा होने के कारण एग्जिट गेट का प्रावधान नहीं किया गया। शुक्रवार को पीएमओ ने अधिकारियों के साथ अस्पताल का दौरा कर एग्जिट प्वाइंट को लेकर चर्चा की।
पीएमओ कार्यालय के अनुसार पार्किंग संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। एग्जिट गेट का निर्माण पूरा होने के बाद टेंडर अलॉट कर पार्किंग को मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा।
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान अधिकारियों के साथ दोबारा दौरा करेंगे। इस दौरान अस्पताल के पीछे से वाहनों की निकासी या नया एग्जिट गेट बनाने सहित विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
अस्पताल में फिलहाल यहां उपलब्ध है पार्किंग
गेट नंबर-2 से प्रवेश के बाद इमरजेंसी के सामने पार्किंग
इमरजेंसी के पास दोपहिया वाहन पार्किंग
सीनियर सिटीजन हट की ओर जाने वाले मार्ग पर पार्किंग
डॉक्टर फ्लैट्स के पीछे बनी दो पार्किंग
कोट
मल्टीलेवल पार्किंग को जल्द मरीजों के लिए खोला जाएगा। इसमें कुछ कार्य शेष हैं। पार्किंग को एग्जिट गेट दिया जाना है, जिसे निरीक्षण के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।
- डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, पंचकूला