{"_id":"5d65971d8ebc3e015105a10b","slug":"park-plaza-hotel-panchkula-news-pkl348780646","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में होटल पार्क प्लाजा में बिना होलोग्राम के मिलीं शराब की छह बोतलें, अब भरना होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में होटल पार्क प्लाजा में बिना होलोग्राम के मिलीं शराब की छह बोतलें, अब भरना होगा चालान
Wed, 28 Aug 2019 11:13 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
liquor bottle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में शराब परोसने के नाम पर बड़ा गोलमाल चल रहा है। मंगलवार को सेक्टर 17 के होटल पार्क प्लाजा में ऐसा ही मामला देखने को मिला। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने औचक निरीक्षण के दौरान बिना होलोग्राम के 6 बोतलें पकड़ी हैं। एक्साइज की रेड से होटल मैनेजमेंट में हड़कंप मच गया। डिपार्टमेंट ने होटल का चालान कर जांच शुरू कर दी है।
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लंबे समय से सेक्टर 17 स्थित होटल पार्क प्लाजा में शराब परोसने में हेराफेरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसकी हकीकत जानने के लिए मंगलवार को एक्साइज डिपार्टमेंट ने होटल का औचक निरीक्षण किया। टीम को यहां 6 बोतलों में होलोग्राम नहीं मिले। टीम ने चालान के साथ ही कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। उधर, टीम के अफसरों ने होटल मैनेजमेंट को डिपार्टमेंट के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने का नोटिस दिया है।
पहले भी एक बड़े होटल पर हो चुकी है कार्रवाई
इससे पहले भी डिपार्टमेंट ने कई होटलों में बिना होलोग्राम शराब की बोतलें मिलने पर चालान कर जुर्माना किया था। असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिशभनर आरके चौधरी ने बताया कि होटल पार्क प्लाजा में जांच के दौरान छह बोतलों पर होलोग्राम नहीं मिला। इसे लेकर चालान किया गया है। यहां से कई दस्तावेज भी लिए गए हैं। इन सभी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
होटल तुरकोइस पर दर्ज की रिपोर्ट
इंडस्ट्रियल एंड बिजिनेस पार्क फेस 2 में होटल तुरकोइस पर एडिशनल कमिश्रर ने डिपार्टमेंट को एक्साइज एक्ट के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। निरीक्षण के दौरान यहां बिना वैलिड परमिट लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर संबंधित विभाग को आदेश दिया गया है।