फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Parents love brother, troubled girl jumped from bridge into Ghaggar

Panchkula News: मां-बाप भाई को करते हैं प्यार, परेशान युवती ने पुल से घग्गर में लगाई छलांग

Sat, 20 Jan 2024 03:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Parents love brother, troubled girl jumped from bridge into Ghaggar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एक 24 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को सेक्टर-21 के समीप घग्गर नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसको नदी से बाहर निकाला। इसके बाद युवती को एम्बुलेंस से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुुंचाया गया। अस्पताल में युवती का उपचार चल रहा है। युवती चंडीगढ़ की रहने वाली है। युवती ने बताया कि वह बीटेक कर चुकी है।
उसके परिजन भाई को ज्यादा प्यार करते हैं। इससे परेशान होकर वह शुक्रवार को कैब करके घग्गर पुल पर पहुंची और नदी में कूद गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवती को बाहर निकालकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर डायल 112 और एम्बुलेंस पहुंची। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से युवती के माता-पिता को मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल घायल का उपचार सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


नहीं मिला स्ट्रैचर, पैदल ही डॉक्टर के पास पहुंची युवती
एंबुलेंस कर्मचारी युवती का उपचार कराने के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल के बाहर एक भी स्ट्रैचर नहीं था। युवती को पैदल ही एंबुलेंस से उतरकर इमरजेंसी वार्ड तक जाना पड़ा। इससे पहले कर्मचारी काफी देर तक स्ट्रैचर ढूंढते रहे, लेकिन वहां कोई भी स्ट्रैचर नहीं मिला। युवती के पहुंचने के बाद डॉक्टर ने जांच के लिए घायल को भर्ती कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed