फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government and Commission will together prepare a blueprint for a secure examination system

पेपर लीक के बाद सतर्कता: अब सरकार और आयोग तैयार करेंगे सुरक्षित परीक्षा प्रणाली का खाका

Wed, 01 Sep 2021 02:17 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 01 Sep 2021 02:17 AM IST
सार

25 अगस्त को हरियाणा विधानसभा में हरियाणा लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण विधेयक, 2021 पारित हो चुका है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा। इसके बाद पेपर लीक या नकल के दोषी दो साल तक कोई भर्ती परीक्षा नहीं दे सकेंगे। दो से दस साल की सजा और पांच हजार से दस लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान भी रहेगा।

विज्ञापन
Government and Commission will together prepare a blueprint for a secure examination system
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पेपर लीक मामले रोकने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और प्रदेश सरकार अब मिलकर नए सिरे से सुरक्षित परीक्षा प्रणाली का खाका तैयार करेंगे। इसके लिए आगामी सप्ताह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसमें पेपर तैयार कराने, छपाई से लेकर अन्य बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन


बैठक में परीक्षा प्रणाली को लेकर कुछ अहम बदलाव किए जा सकते हैं। इन बदलावों के बाद आयोग नए सिरे से परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी करेगा। इस समय आयोग परीक्षा पेपर बाहर की एजेंसी से तैयार कराता है और प्रिटिंग भी बाहर कराता है। ऐसे में पेपर लीक होने की आशंका अधिक रहती है। इस बार पुलिस भर्ती में प्रिंटिंग प्रेस से ही पेपर लीक होने की घटना ने चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन


मौजूदा परीक्षा प्रणाली में जो भी खामियां हैं, उनको दूर करने के लिए आयोग और सरकार अपने अपने स्तर पर नए फैसले लेेंगे। नए फैसलों के तहत परीक्षा के दौरान जिलों की सीमाएं सील करने से लेकर पुलिस की सक्रियता और बढ़ाए जाने की संभावना है। इसके अलावा, परीक्षा की तैयारी कराने वाली अकादमी भी निगरानी घेरे में रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद जारी होगा परीक्षाओं का शेड्यूल

महिला सिपाही की लिखित परीक्षा के लिए आयोग 18 व 19 सितंबर की तिथि घोषित कर चुका है। यह परीक्षा निर्धारित समय पर होगी। जबकि पुुरुष सिपाही, पुरुष-महिला सब इंस्पेक्टर पद की लिखित परीक्षा का नया शेड्यूल इस बैठक के बाद जारी होगा। इसके अलावा, ग्राम सचिव, कैनाल पटवारी और पटवारी की संयुक्त परीक्षा की तिथि में बदलाव होने की संभावना है।

विपक्ष सीबीआई जांच पर अड़ा
पेपर लीक मामले में विपक्ष लगातार सीबीआई जांच की मांग करता रहा है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला और इनेलो के अभय चौटाला समेत सभी विपक्षी दल सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं। मानसूत्र सत्र में विधानसभा में भी पेपर लीक को लेकर जमकर हंगामा हुआ था और विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला था।

परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए नए सिरे से मंथन किया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तर की बैठक होगी। बैठक में परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर सरकार और आयोग क्या-क्या कर सकते हैं, इस पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद परीक्षाओं का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। - भोपाल सिंह खदरी, एचएसएससी, चेयरमैन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed