फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panwar got reward for his hard work in BJP

पंवार को भाजपा में जीतोड़ मेहनत का मिला इनाम

Wed, 01 Jun 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Panwar got reward for his hard work in BJP
चंडीगढ़। हरियाणा से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार को भाजपा में जीतोड़ मेहनत का इनाम मिला है। 2019 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और एससी मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। पंवार भी पीछे नहीं हटे और हर हलके में पूरी ताकत झोंक दी। बूथ से लेकर चौपाल तक अपने समाज के लोगों से मिले और भाजपा के साथ जोड़ने का काम किया।
विज्ञापन

बीती रविवार शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने पंवार को शाम पौने 7 बजे राज्यसभा टिकट मिलने की सूचना दी। धनखड़ ने फोन पर कहा कि राज्यसभा मुबारक हो। पंवार ने समझा कि धनखड़ को टिकट मिला है, इसलिए उन्होंने बधाई दे डाली। धनखड़ ने इस पर कहा कि पंवार साहब पार्टी ने आपको उम्मीदवार बनाया है। पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि टिकट मिल गया है। धनखड़ ने उनकी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बात करवाई।
विज्ञापन

कृष्ण लाल ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है। 2014 के चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। पार्टी ने उन्हें टिकट दी, वह जीते और परिवहन एवं जेल मंत्री बना दिया। 2019 में हारे तो संगठन में अहम जिम्मा मिला। उन्होंने बरौदा व ऐलनाबाद उपचुनाव में जमीनी स्तर पर काफी मेहनत की। इसकी बदौलत अधिकांश एससी बूथ जीते। किसान आंदोलन के कारण ऐलनाबाद के 22 गांवों में प्रवेश बंद था। उन्होंने टीम के साथ गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर एससी समाज में काम किया। वह राज्यसभा उम्मीदवार बनाने के लिए आलाकमान का धन्यवाद करते हैं। निर्वाचित होने पर प्रदेश के हर मुद्दे को जोरशोर से संसद के ऊपरी सदन में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed