फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panna chief worker is our vigilant guard at every booth: Biplab Kumar Deb

पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता हर बूथ पर हमारा सजग प्रहरी : बिप्लब कुमार देब

Mon, 26 Jun 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Panna chief worker is our vigilant guard at every booth: Biplab Kumar Deb
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे थे प्रदेश प्रभारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भाजपा ने रविवार को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर अपनी सांगठनिक ताकत का परिचय दिया। पंचकूला विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के सभी बूथों के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और जिला प्रभारी एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉक्टर संजय शर्मा ने संबोधित किया। इस अवसर पर पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में गत नौ वर्षों में हुए 124 प्रमुख विकास कार्यों की सूची भी जारी की गई।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने सम्मेलन में भाजपा पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन कर कहा कि संवाद, स्वभाव, सद्भाव भाजपा पन्ना प्रमुखों के प्रमुख कार्य और दायित्व हैं। पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों में बड़ा पद पाने के लिए किसी का रिश्तेदार होना जरूरी है, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जहां मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। देब ने कहा कि नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनकर उभर रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में ऐसा पहली बार हुआ कि जब चुनावी वादों से कहीं अधिक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों की पंचकूला हलके पर विशेष कृपा रही है। यहां नौ वर्षों में इतने बड़ी परियोजनाएं सिरे चढ़ी हैं, जिनकी पूर्व की सरकारों में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, मेयर कुलभूषण गोयल, करनाल प्रभारी एवं कार्यक्रम प्रमुख दीपक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, ज़िला महामंत्री परमजीत कौर और वारिंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष मनसा देवी, युवराज कौशिक, चंडी मंडल संदीप यादव, नाडा मंडल राकेश अग्रवाल और बरवाला मंडल गौतम राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed