फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panic in Panchkula Following Bomb Threat; Mayor's Office Evacuated

Panchkula News: पंचकूला में बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, मेयर कार्यालय खाली कराया

Fri, 05 Jun 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Panic in Panchkula Following Bomb Threat; Mayor's Office Evacuated
रेलवे ट्रैक और प्रमुख मंदिरों को भी उड़ाने की चेतावनी, पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। ट्राईसिटी समेत हरियाणा में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पंचकूला के मेयर कार्यालय, नगर निगम भवन, रेलवे ट्रैक और उत्तर भारत के कई प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस, खुफिया एजेंसियां और प्रशासन सक्रिय हो गया। एहतियात के तौर पर मेयर कार्यालय और नगर निगम परिसर को खाली कराकर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने घंटों तक तलाशी अभियान चलाया, जबकि संवेदनशील धार्मिक स्थलों और रेलवे परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 9:54 बजे मेयर और नगर निगम की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान समर्थक संगठन से जुड़ा बताते हुए मेयर कार्यालय, रेलवे ट्रैक और कई धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की चेतावनी दी। संदेश में दावा किया गया कि दोपहर 1:11 बजे से 3:11 बजे के बीच मेयर कार्यालय में विस्फोट किया जाएगा।
विज्ञापन

धमकी मिलने के कुछ ही मिनटों बाद नगर निगम प्रशासन ने इसकी सूचना पंचकूला पुलिस और हरियाणा पुलिस मुख्यालय को दी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर निगम भवन के हर हिस्से की गहन जांच की गई। देर शाम तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मार्ग पर भी विस्फोट की बात
धमकी भरे ई-मेल में दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रेल मार्ग पर भी विस्फोट करने का दावा किया गया। संदेश में 5 और 6 जून को इस रूट पर आईईडी विस्फोट करने की बात कही है। साथ ही लोगों को इस मार्ग पर यात्रा न करने और बच्चों को सुरक्षित रखने की चेतावनी दी गई। धमकी के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसरों और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।


प्रमुख मंदिरों का भी किया जिक्र
ई-मेल में 6 जून 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार का उल्लेख करते हुए उत्तर भारत के कई प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसके बाद संबंधित जिलों के प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। धमकी में कालका का कालका जी मंदिर, पिंजौर का भीमा देवी मंदिर, पेहोवा का कार्तिकेय मंदिर, कुरुक्षेत्र का स्थानेश्वर महादेव मंदिर, दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर और महरौली का योगमाया मंदिर शामिल हैं। इन सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा खुफिया एजेंसियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed