फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panic in health department: 23 new cases of dengue reported in one day

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप : एक दिन में डेंगू के 23 नए मामले आए सामने

Sat, 31 Aug 2024 06:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Panic in health department: 23 new cases of dengue reported in one day
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। एक दिन में डेंगू के 23 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस सीजन में जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 160 पहुंच गई है। बिगड़ते हालात को देखकर स्वास्थ्य विभाग ने भी दोबारा डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया है। इस स्थिति से निपटने के लिए 20 नए ब्रिडर चेकर खरीद लिए हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 100 हो गई है। वर्तमान में बरवाला में एक, कोट में दो, पिंजौर में 27, कालका में तीन, नानकपुर में एक, सूरजपुर में 48, ओल्ड पंचकूला में 28, अर्बन पंचकूला में 50 डेंगू के केस सामने आए हैं। अभी तक रायपुररानी, हंगोला, मोरनी से एक भी मामला सामने नहीं आया है।
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को नाडा साहिब, सेक्टर-12 और कालका में सर्वे कर लोगों को जागरूक किया। लारवा को पैदा होने से रोकने के उपाय भी लोगों को बताया गया है। पंचकूला की हेल्थ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनने की अपील की है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि डेंगू के मामले लगातार आने के बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिलकर डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। फॉगिंग भी शुरू कर दी गई है। शहर में फॉगिंग करने के साथ लोगों को घरों में पानी खुले में रखने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने सभी जगह चेकिंग करने के दिए निर्देश
पंचकूला। डेंगू को नियंत्रित करने को लेकर सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर सुरेश भोसले, डॉक्टर संदीप जैन, हेल्थ इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, कनिष्ठ अभियंता गुरदेव सिंह सहित नगर निगम के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में डेंगू से बचाव के बारे में विचार-विमर्श किया गया। सिविल सर्जन पंचकूला ने सूरजपुर एरिया, डीएलएफ एरिया में 15 स्पेशल टीमों का गठन करके बचाव करने को कहा। सिविल सर्जन द्वारा सेक्टर-12ए में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू का सर्वे कर रही टीमों की चेकिंग की। उन्होंने फॉगिंग की भी जांच की। लारवा मिलने पर सेक्टर-12ए में 51 घरों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed