{"_id":"683228b5968a12a0dd0e725f","slug":"pandit-dheerendra-shastri-will-narrate-shri-hanuman-katha-from-26th-in-panchkula-preparations-complete-panchkula-news-c-87-1-pan1010-123003-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में पं. धीरेंद्र शास्त्री 26 से सुनाएंगे श्री हनुमंत कथा, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में पं. धीरेंद्र शास्त्री 26 से सुनाएंगे श्री हनुमंत कथा, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के सौजन्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-5 के शालीमार दशहरा ग्राउंड में 26 मई से श्री हनुमंत कथा शुरू होने जा रही है। प्रख्यात कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री की ओर से श्री हनुमंत कथा का व्याख्यान किया जाएगा। इसके लिए आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को कथा स्थल पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में तरुण भंडारी ने बताया कि कथा में भाग लेने के लिए प्रदेश भर की जनता में तो उत्साह है ही, साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी खूब भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि देश भर से कई राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों व धर्माचार्यों ने भी भाग लेने के इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन व पुलिस भी इस विशालतम आयोजन को सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए कमर कस चुके हैं। पार्किंग के लिए भी बाजारों में व्यवस्था की गई है।
जानकारी के अनुसार 26 मई से 30 मई तक पहली बार बाबा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार ट्राइसिटी में लगेगा। पिछले दिनों भक्तों की ओर से कथा स्थल पर भूमि पूजन एवं हवन करने के उपरांत सालासर धाम, राजस्थान से लाई ध्वजा को हनुमंत कथा स्थल पर लगाया गया। उसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों द्वारा राम भक्त हनुमान जी से 25 मई को होने वाली विशाल एवं भव्य कलश यात्रा और 26 मई से 30 मई तक पांच दिवसीय हनुमंत कथा आयोजन को निर्विघ्न सफल बनाने की प्रार्थना की गई थी। प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने साथ आम जनता से भी वाहनों को सही प्रकार से पार्क करने की अपील की ताकि अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।
कलश यात्रा के लिए सामग्री देगी संस्था
कथा से पूर्व आज निकाली जाने वाली कलश यात्रा के लिए महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई हुई है। कलश यात्रा की इंचार्ज डॉ. भावना हैं। इस कलश यात्रा में करीब 2300 महिलाएं भाग लेंगी। सभी महिलाओं को कलश, नारियल और चुन्नी संस्था की ओर से दी जाएगी। यह कलश यात्रा शिव मंदिर सेक्टर-5 में स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन से 25 मई रविवार को सुबह 7 बजे शुरू होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
28 हजार लोगों के बैठने के लिए भव्य पंडाल और स्टेज तैयार
दशहरा ग्राउंड में 28 हजार लोगों के बैठने के लिए 210 बाई 700 का पंडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं, जिस स्टेज पर धीरेंद्र शास्त्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बैठेंगे। उसका साइज 120 बाई 180 का है। यहां आने वाले लोगों की पार्किंग के लिए पंचकूला सेक्टर-10, 9, 8, 5 के मार्केटों की पार्किग में लोग अपनी वाहन पार्क करेंगे। वहीं, कानून व्यवस्था के लिए अभी जिला प्रशासन और पुलिस के साथ आयोजकों की बैठक होनी है। जिसमें तय होगा कि कितने पुलिस मुलाजिमों की तैनाती की जाएगी।
रोजाना शाम को लगेगा भंडारा
समाजसेवियों में सतपाल सिंगला, बालाजी, अशोक गुप्ता, रमेश जिंदल, देशराज धीमान, संदीप झज्जर, हेमराज, अमन सिंगला, महावीर (बरवाला) और नरेश गोयल की ओर से 26 मई से 30 मई तक रोजाना शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक सेक्टर 5 में पल्लवी होटल के पास भंडारा बरताया जाएगा। इस प्रेसवार्ता में नरेश मित्तल, भूपिंदर सिंह( बब्बू), संदीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पंकज बंसल, नरेश गोयल, राज मित्तल, साहिल गर्ग, राकेश गर्ग बिट्टू, अमन शर्मा, अक्षय कौशिक, अनिल थापर, किशन जैन भोथरा, दीपक गुप्ता, विकास, सुरिंदर गोयल, कस्तूरी लाल बंसल, नीरज चौधरी, बिन्दर गुज्जर, सुदर्शन सिंगला, मेघराज गर्ग, मुनीश अरोड़ा, रजनीश बंसल, अशोक जिंदल, विकास गुप्ता, परवीन कंसल, संदीप गुप्ता (सैंडी), राकेश जगोता व अन्य उपस्थित रहेंगे।