फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula's temperature dropped 6 degrees below normal, with the mercury settling at 29.2 degrees; a chill is beginning to set in at night.

Panchkula News: पंचकूला का तापमान सामान्य से 6 डिग्री लुढ़का, 29.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, रातों में घुलने लगी ठंड

Mon, 28 Sep 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Panchkula's temperature dropped 6 degrees below normal, with the mercury settling at 29.2 degrees; a chill is beginning to set in at night.
पंचकूला। पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में हुई हल्की बारिश का असर पंचकूला के तापमान पर देखने को मिला है। रविवार को पंचकूला का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री गिरकर 29.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर के अभी 4 दिन शेष हैं और रातों में ठंड घुलना शुरू हो गई है। हालांकि शनिवार की बारिश के बाद रविवार को शहर में मौसम सूखा रहा, लेकिन बारिश के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को दिन में गर्मी से राहत मिली और शाम होते ही हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम, फिर बढ़ेगा पारा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ट्राइसिटी के चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला शहरों में अगले 5 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है। विभाग द्वारा जारी 5 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 1 और 2 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। तापमान में फिर से बढ़ोतरी के आसार हैं। 28 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा, जो 29 सितंबर को बढ़कर 31 डिग्री, 30 सितंबर को 33 डिग्री और 1 व 2 अक्टूबर को 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच बना रहेगा। 28 और 29 सितंबर को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को 25 डिग्री और 2 अक्टूबर को फिर से 24 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दशहरा तक ट्राइसिटी में मौसम सुहावना और साफ रहने के आसार हैं। दिन में धूप रहेगी लेकिन उमस कम रहेगी और रातें ठंडी होती जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed