फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula's streets will be lit up with 16832 LED lights by July 30

Panchkula News: 30 जुलाई तक 16832 एलईडी लाइटों से जगमग होंगी पंचकूला की सड़कें

Wed, 04 Jun 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Panchkula's streets will be lit up with 16832 LED lights by July 30
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला की विद्युत, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा समिति की बैठक मंगलवार को महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान एवं पार्षद शामिल रहे। एक्सईएन प्रमोद कुमार ने बताया कि पूरे शहर में पुरानी लाइटों को बदलकर 16832 एलईडी लगाने का काम जारी है, अब तक 13300 एलईडी लाइट्स लग चुकी हैं। महापौर ने बाकी लाइट्स 30 जुलाई तक लगाने का निर्देश दिया। एक्सईएन ने बताया कि सीसीएमएस पैनल का काम भी जारी है। डार्क स्पोर्ट पर भी लाइट्स लगाई जाएंगे। 260 पैनल लगाए जाने हैं। इसका कंट्रोल रूम सेक्टर-12ए के सामुदायिक केंद्र में बनाया जाएगा और यह काम तीन महीने में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस माैके पर अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला में 473 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें 385 ठीक करवा दिए थे, लेकिन एक चौक पर एयरटेल कंपनी ने काम करते हुए तार तोड़ दी, जिस कारण 20 कैमरे और खराब हो गए, इसलिए इस समय केवल 365 कैमरे चल रहे हैं। 23 लाख रुपये से 88 कैमरे जो खराब हैं, उनको ठीक करवाया जाएगा। ठीक कैमरों की वार्षिक मरम्मत का ठेका भी दे रखा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगाने के संबंध में मुद्दे पर अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 6, 7, 8, 9, 10, 15 मार्केट, सभी गांवों एवं सामुदायिक केंद्र में सीसीटीवी लगाने के लिए टेंडर लगाए हुए हैं, जिन्हें जल्द अलाट कर दिया जाएगा। सेक्टर 2 और 4 में सीसीटीवी लगाने के लिए टेक्निकल मंजूरी मिलनी है। बार्डर एरिया में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। गांवों, धर्मशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए महापौर ने 15 दिन में टेंडर लगाने के निर्देश दिए। एक्सईएन ने सदस्यों को बताया कि डेकोरेटिव लाइट्स लगाने का टेंडर 13 जून को खुलेगा। सभी सामुदायिक केंद्र एसी लगाने का टेंडर भी 13 जून को टेंडर खुलेगा। महापौर ने पार्कों की लाइट्स लगाने का काम एक महीने में पूरा करने को कहा। उन्होंने बताया कि शहर में 1700 पोस्टटाप लेंट्रन लाइट्स लग चुकी हैं, जबकि 800 लाइट्स लगनी अभी बाकी है। फिलिफ्स कंपनी की लाइट्स आ गई, जिन्हें जल्द लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि 120 वाट्स हाईमास्ट लाइट्स मंगवाई गई थी, जिनमें कुछ तकनीकि खराबी आई हैं। लगभग 300 लाइट्स बदलवाई जाएगी। महापौर ने निर्देश दिए कि नगर निगम ने जितने भी बिजली कनेक्शन ले रखे हैं, उनके मीटर लगवाएं और रीडिंग के हिसाब से ही बिल अदा करें। महापौर ने निर्देश दिए कि नगर निगम एरिया में एसटीपी बने हैं, उनको तुरंत जनस्वास्थ्य विभाग को ट्रांसफर करें और उसी विभाग को बिल अदा करने को कहा जाए। अधिकारियों ने बताया कि कालका में जो एसटीपी वाटर सप्लाई प्लांट लगें हैं, उनका बिल भी नगर निगम पंचकूला ने अदा किया है, महापौर ने अब भरे गए बिल को कालका नगर परिषद से लेने को कहा। महापौर ने हाईड्रोलिक प्लेटफार्म का टेंडर जल्द लगाने का निर्देश दिए। सेक्टर 6-4 से 4-12 की डिवाइडिंग तक स्मार्ट स्ट्रीट में डेकोरेटिव पोल्स लगाने के लिए पीएमडीए से परमिशन लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed