{"_id":"688fbd8e0f2538e95d03fdb8","slug":"panchkulas-stars-shone-in-the-sports-maha-kumbh-celebration-sachin-and-ankit-won-gold-panchkula-news-c-87-1-pan1001-125429-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खेल महाकुंभ में चमके पंचकूला के सितारे... जश्न, सचिन और अंकित ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खेल महाकुंभ में चमके पंचकूला के सितारे... जश्न, सचिन और अंकित ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेल महाकुंभ के दूसरे दिन रविवार को पंचकूला के सितारों ने चमक बिखेरी। जश्न, सचिन और अंकित ने स्वर्ण पदक जीतकर शहर के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। जश्न ने 400 मीटर बाधा दौड़, सचिन ने लॉन्ग जंप और अंकित ने 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।
रविवार को बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबाल और जेवलिन थ्रो, 100, 200, 400, 1500 मीटर दौड़ के मुकाबले हुए। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 22 जिलों के खिलाड़ियों ने जबर्दस्त खेल दिखाया। एथलेटिक्स पुरुष वर्ग के 400 मीटर की बाधा दाैड़ में पंचकूला के जश्न पहले, जींद के अमित दूसरे व फतेहाबाद के शुभम तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में पंचकूला के अंकित पहले, रोहतक के कैलाश दूसरे और झज्जर के गौरव ने तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, लॉन्ग जंप में पंचकूला के सचिन पहले, सिरसा के मांगेराम दूसरे, फरीदाबाद के मानसिंह तीसरे व पलवल के तुषार चौथे स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में झज्जर के मोहित पहले, सोनीपत के सनुज दूसरे और झज्जर के ही नसीब तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, बास्केटबॉल के महिला वर्ग में जींद और सोनीपत की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। पुरुष वर्ग में पंचकूला की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है।
दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम
100 मीटर दौड़ : सोनीपत के प्रवीण पहले, फरीदाबाद के नकुल दूसरे व रोहतक के आकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ : सोनीपत के रमन पहले, फतेहाबाद के राहुल दूसरे और पलवल के आनंद कुमार तीसरे स्थान पर रहे। हासिल किया।
800 मीटर दौड़ : सोनीपत के प्रिंस पहले, रेवाड़ी के अंकित दूसरे व झज्जर के संकेत तीसरे स्थान पर रहे।
1500 मीटर दौड़ : रेवाड़ी के अमित कुमार पहले, हिसार के दीपक दूसरे, चरखी दादरी की धोनी तीसरे स्थान पर रहे।
10,000 मीटर दौड़ : झज्जर के विकास पहले, महेंद्रगढ़ के विकास के दूसरे और करनाल के मोहित पन्नू ने तीसरे स्थान पर रहे।
आज इन टीमों के बीच फाइनल मुकाबले
बैडमिंटन के सेमीफाइनल में गुरुग्राम और अंबाला की टीम जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, महिला वर्ग में सोनीपत और अंबाला की टीम फाइनल में पहुंची है। इसके अलावा हॉकी के महिला वर्ग में सोनीपत और अंबाला की टीम फाइनल में पहुंची है।