फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Yoga Camp, Patanjali, India pride

पंचकूला जिले में आज से लगेंगे योग शिविर

Wed, 01 Jun 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, Yoga Camp, Patanjali, India pride
योग शिविर - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान द्वारा 1 से 3 जून को नगर निगम के सभी वार्डों में सुबह छह से 7.30 बजे तक योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में शहर के लोगों के लिए खुली एंट्री है, जिसमें पतंजलि योग समिति के  प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा प्रोटोकोल अनुसार योगाभ्यास करवाया जाएगा। शहर के सभी वार्डों में लगने वाले योग शिविरों का आयोजन संबंधित वार्ड पार्षद के सहयोग से लगाए जाएंगे। पतंजलि योग समिति के मंडल प्रभारी प्रेम आहूजा ने बताया कि खंड स्तर  पर भी 1 से 3 जून तक सुबह 6 से 7.30 बजे तक योग प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा  प्रोटोकोल अनुसार योगाभ्यास करवाया जाएगा। उपायुक्त ने इन शिविरों के लिए प्रत्येक खंड के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


यहां लगेंगे योग शिविर
वार्ड नंबर-2 कालका में हाउसिंग बोर्ड के मरकरी पार्क
वार्ड नंबर-3 में माडल टाउन स्थित नालागढ़ रोड के पास पीसी स्कूल
वार्ड नंबर-4 में हिमशिखा कालोनी के पार्क नंबर-1 में और राजकीय सीनियर  सेकंडरी स्कूल पिंजौर
वार्ड नंबर-5 में एचएमटी स्थित गौरी शंकर मंदिर  पार्क
वार्ड नंबर-6 में अमरावती कालोनी पिंजौर
वार्ड-7 में गांव बीड़  घग्गर 
वार्ड नंबर-8 में एचआईडब्ल्यूओ सोसायटी के नजदीक एमडीसी पार्क  नंबर-6
वार्ड नंबर-9 में सेक्टर-8 के हाउस नंबर-342 के सामने पार्क
वार्ड-10 में सेक्टर-16 में हाउस नंबर-605 के सामने पार्क  
वार्ड-11 में सेक्टर-16 के नजदीक लेबर चौक शैड
वार्ड-12 में सेक्टर-15  में हाउस नंबर-1204 के सामने पार्क
वार्ड-13 में सेक्टर-19 में रेलवे  लाइन के नजदीक मुख्य पार्क
वार्ड-14 में सेक्टर-12 में ट्रैफिक पार्क
वार्ड-15 में सेक्टर-11 के हाउस नंबर 221 के सामने 
वार्ड-16 में  सेक्टर-4 में हाउस नंबर 220-221 के सामने
वार्ड-17 के सेक्टर-21 में हाउस  नंबर 1693 के नजदीक कृषि भवन
वार्ड-18 के सेक्टर-20 में काली माता  मंदिर के नजदीक पार्क
वार्ड नंबर-19 के सेक्टर-24 के पार्क
वार्ड-20 के गांव बिल्ला

खंड स्तर पर यहां लगेंगे शिविर
खंड पिंजौर में ग्राम पंचायत पपलोहा का खेल स्टेडियम
खंड बरवाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला
मोरनी खंड में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर
खंड रायपुररानी में खंड कार्यालय परिसर

गांव शेरला में योग शिविर आयोजित
मोरनी। शेरला गांव में स्थित मोरनी कम्यूनिटी कालेज के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र व कॉलेज के सहयोग से युवा संसद व योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के पंचकूला के सतपाल कुमार मौजूद रहे, जिन्होंने समूह को योग का प्रशिक्षण भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित मोरनी कम्यूनिटी कालेज के चेयरमैन रणबीर सिंह कंकरवाल पहुंचे। इस अवसर पर धारला पंचायत के सरपंच सुरेश पाल, नेहरू युवा केंद्र के जीएस बाजवा, योगेश्वर शर्मा, लैक सिंह, प्रदीप सिंह, अंजना देवी, पवन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed