{"_id":"696801b75258842b38021e15","slug":"panchkula-wrapped-in-a-blanket-of-fog-shivering-cold-day-and-night-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21454-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: धुंध की चादर में लिपटा पंचकूला, दिन-रात कंपकंपाती ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: धुंध की चादर में लिपटा पंचकूला, दिन-रात कंपकंपाती ठंड
विज्ञापन
पंचकूला रेलवे स्टेशन के पास लगे सफेदे के पेड़ों पर शाम के वक्त हल्की धुंध के बीच पक्षी अपना घों
पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक, विजिबिलिटी घटी तो रेंगते दिखे वाहन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के असर से पंचकूला समेत आसपास के इलाकों में ठंड के तेवर और तीखे हो गए हैं। बुधवार को मौसम ने इस सीजन का सबसे ठंडा मिजाज दिखाया। दिन का अधिकतम तापमान महज 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है, जिससे ठंड और ज्यादा प्रचंड हो गई है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दिन में हल्की हवा चलने के बावजूद ठंडक में इजाफा हुआ और खिली हुई धूप भी बेअसर साबित हुई। पूरे दिन लोगों को ठिठुरन का एहसास होता रहा। शाम होते ही एक बार फिर कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और रातें और भी सर्द हो गईं।
विज्ञापन
ठंड और कोहरे का असर कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी, रायपुररानी और रामगढ़ समेत पूरे क्षेत्र में देखने को मिला। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंडक और कोहरे का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।
आगामी दिनों में मौसम का मिजाज
तिथि
अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
15 जनवरी
12
7.0
16 जनवरी
15
7.0
17 जनवरी
15
10
18 जनवरी
16
09
19 जनवरी
17
11