फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula will get the gift of world class shooting range and State Institute of Engineering and Technology

Panchkula News: विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी का पंचकूला को मिलेगा तोहफा

Wed, 07 Aug 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Panchkula will get the gift of world class shooting range and State Institute of Engineering and Technology
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-32 में बनने वाली विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का शिलान्यास हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 अगस्त को करेंगे। जिले के लोगों को 118 करोड़ रुपये की लागत से मिलने वाली दोनों परियोजनाओं से विशेष लाभ होगा। यह जानकारी हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि पंचकूला की नगर निगम के अधीन आने वाले 12 गांवों में अमृत-2 योजना के तहत सीवरेज व एसटीपी की व्यवस्था की जाएगी, जिसकी सरकार से मंजूरी मिल गई है।
विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-32 में शूटिंग रेंज का निर्माण पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) द्वारा 13.50 एकड भूमि पर किया जाएगा। शूटिंग रेंज कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के साथ लगती भूमि पर स्थापित की जाएगी। इसके निर्माण पर लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इस इंटरनेशनल शूटिंग रेंज के बनने से पंचकूला विश्व मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के क्षेत्र में होगा नया आयाम स्थापित
सेक्टर-32 में ही स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का निर्माण किया जाएगा, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि इस इंस्टीट्यूट के निर्माण के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 10 एकड़ भूमि दी गई है। इस संस्थान के निर्माण पर लगभग 85 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वर्तमान में इंजीनियरिंग के 6 विषयों की कक्षाएं राजकीय पॉलिटेक्निक सेक्टर-26 में चल रही है। नए शैक्षणिक सत्र 2024 में इंजीनियरिंग की करीब 270 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधीन आने वाले सभी गांवों होंगे सीवरेज युक्त
नगर निगम के अधीन आने वाले 12 गांव में सीवरेज व एसटीपी की व्यवस्था की जाएगी। इनमें गांव खड़क मंगोली (सेक्टर-1ए), चौकी (सेक्टर-32), बीड़ घग्गर, चंडीमंदिर, मोगीनंद, कृष्णगढ़, मान्कया, भानू, डबकोली, बहेर, बीड़ घग्गर (मित्तेवाला) और जसवंतगढ़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 11 गांवों में सीवरेज व एसटीपी की व्यवस्था की जा चुकी है। इस प्रकार नगर निगम पंचकूला के अधीन आने वाले सभी गांवों सीवरेज युक्त हो जाएंगे।


तीनों परियोजनाएं पंचकूला के विकास में मील का पत्थर साबित होगी
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ये तीनों परियोजनाएं हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाएं है जोकि पंचकूला के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व पिछली सरकार के 10 साल के कार्यकाल में पंचकूला से भेदभाव किया गया परंतु वर्तमान सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते हुए प्रदेश का समान विकास सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed