फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula will get 11 buses, will run on long routes including Khatu Shyam

पंचकूला को मिलेगी 11 बसें, खाटू श्याम समेत लंबे रूटों पर चलेंगी

Sat, 06 Aug 2022 12:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Panchkula will get 11 buses, will run on long routes including Khatu Shyam
पंचकूला। कोरोना काल के बाद रोडवेज विभाग ने लंबी दूरी और स्थानीय स्तर पर बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो के बेड़े में जल्द ही 11 नई बसें शामिल हो जाएंगी। तीन बसें तैयार हो चुकी हैं, जो अगले सप्ताह तक डिपो में पहुंच जाएंगी। इसी माह 11 नई बसें आने के बाद पंचकूला डिपो का बेड़ा 143 बसों का हो जाएगा। इसके अलावा शहर में 40 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की भी प्रक्रिया तेज हो गई है। डिपो की तरफ से इलेक्ट्रिक बसों के रूट भी तैयार किए जा चुके हैं। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
विज्ञापन

पंचकूला डिपो के बेड़े में वर्तमान में हरियाणा रोडवेज की 112 बसें हैं। इसके अलावा 20 बसें लीज पर ली गई हैं। कुल 132 बसें विभिन्न रूटों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इनमें से एक बस 3 जुलाई को ही पंचकूला डिपो को मिली थी। डिपो ने जून में 12 बसों की कीमत करी दो करोड़ रुपये एचआरईसी को जमा करवाई थी। अब बस तैयार होकर विभिन्न डिपो में पहुंचनी शुरू हो गई हैं। नई बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। वर्तमान में लंबे रूटों पर चल रही पुरानी बसों को लोकल रूटों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में बंद हुआ था कटरा रूट
कोरोना संक्रमण काल से पहले पंचकूला डिपो की एक बस कटरा जाती थी। यह रूट कालका सब डिपो से निर्धारित किया गया था। कोरोना संक्रमण काल में बसों का संचालन बंद हो गया था। इसके बाद से इस रूट को दोबारा शुरू नहीं किया गया। शुरुआत में यात्रियों की संख्या कम होने का बहाना किया गया था। इसके बाद इस रूट के लिए बस ही उपलब्ध नहीं हो सकी। अब उम्मीद है कि नई बसें आने से कटरा का रूट फिर से बहाल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों के रूट भी किए निर्धारित
परिवहन विभाग लोगों की परेशानियों को कम करने और शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें भी चलाने जा रहा है। पंचकूला में 40 बसें चलाई जाएंगी। ये बसें शहर के सभी सेक्टरों को एक-दूसरे से जोड़ेंगी और लोगों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी। इसके लिए पंचकूला डिपो ने 16 रूट भी निर्धारित कर दिए हैं।
इनमें रामगढ़ से आईएसबीटी रूट पर आठ बसें, जीरकपुर से आईएसबीटी रूट पर दस बसें, जीरकपुर से सकेतड़ी रूट पर दो बसें, जीरकपुर से मनसादेवी रूट पर दो बसें, सेक्टर-20 से आईएसबीटी रूट पर दो बसें, कालका से चंडीगढ़ रूट पर दस बसें, डेराबस्सी से आईएसबीटी रूट पर दो बसें, माजरी चौक से आईएसबीटी रूट पर दो बसें, भानू से आईएसबीटी रूट पर दो बसें, रामगढ़ से आईएसबीटी रूट पर दो बसें, रेलवे स्टेशन से रिंग सर्विस रेलवे स्टेशन तक आठ बसें अलग-अलग रूटों से चलाई जाएंगी।
परिवहन मंत्री ने की खाटू श्याम बस चलाने की घोषणा
प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पंचकूला से खाटू श्याम के लिए जल्द ही बस सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए पंचकूला के महाप्रबंधक को रूट और बस निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाटू श्याम के लिए रोहतक और जींद से पहले ही बस सर्विस शुरू की जा चुकी है। हरियाणा रोडवेज गरीब आदमी का जहाज है। इसमें आए दिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 550 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा। मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा परिवहन विभाग लगातार बेहतर से बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर है।

उम्मीद है कि जल्द ही डिपो को 11 नई बसें मिलेंगी। इससे परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बस आने के बाद नए रूट शुरू करने की योजना पर काम किया जाएगा। - रविंदर पाठक, जीएम, पंचकूला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed