फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, vayudoot, crime control vayudoot in panchkula

पंचकूला में अब वायुदूत करेंगे क्राइम कंट्रोल

Wed, 11 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Wed, 11 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
panchkula, vayudoot, crime control vayudoot in panchkula
पु‌लिस - फोटो : Desk
शहर में अपराध के बढ़ते ग्राफ को पंचकूला पुलिस के वायुदूत कंट्रोल करेंगे। ये दूत चौड़ी सड़कों से लेकर कॉलोनियों की संकरी गलियों तक मिनटों में पहुंच जाएंगे। पुलिस ने क्राइम कंट्रोल और पेट्रोलिंग के लिए 24 नई मोटरसाइकिलें खरीदी हैं। इनके सवारों को ‘वायुदूत’ नाम दिया गया है। वारदात स्थल पर यह वायुदूत पांच से सात मिनट के भीतर पहुंच जाएंगे। पुलिस ने क्राइम कंट्रोल करने के लिए एक नई स्कॉर्पियो भी खरीदी है। 
विज्ञापन


हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
इन वाहनों को अंबाला-पंचकूला कमिश्नर रमेश चंद्र मिश्रा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि पहले इन वाहनों को पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम को एक दिन के लिए टालना पड़ा। अब इन वाहनों को कमिश्नर बुधवार शाम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


क्या खास है इन वाहनों में
पुलिस के अनुसार वायुदूत मोटरसाइकिल को विशेष तरीके से तैयार किया गया है। इसमें जीपीएस, वायरलेस सेट्स, रेड लाइट्स और माइक सिस्टम लगा है। यह मोटरसाइकिलें चार से पांच किलोमीटर के एरिया में पेट्रोलिंग करेंगी, जो उन संकरी गलियों में भी दाखिल हो सकेंगी, जहां पीसीआर नहीं जा पाती। यह बाइक्स 24 घंटे पंचकूला में घूमेंगी। इनकी लोकेशन पुलिस के उच्च अधिकारी कार्यालय में बैठकर देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed