{"_id":"5730e86c4f1c1b160591a017","slug":"panchkula-to-barwala-four-lane-road-national-highway-authority-of-india-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला से बरवाला अब सिर्फ बीस मिनट में पहुंच जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला से बरवाला अब सिर्फ बीस मिनट में पहुंच जाएंगे
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला
Updated Tue, 10 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
घ्ाग्गर पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जल्द ही पंचकूला से बरवाला जाने वाले लोगों की ट्रैफिक की समस्या से नहीं जूझना होगा। इतना ही नहीं, पंचकूला से बरवाला तक का सफर सिर्फ बीस मिनट का ही रह जाएगा। ऐसा संभव होगा माजरी चौक से लेकर बरवाला तक बनने वाली फोर लेन सड़क के जरिए। इस सड़क के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) इस सड़क के लिए पंद्रह दिन में टेंडर करने जा रही है। उम्मीद है कि दो माह के भीतर इस सड़क का काम शुरू हो जाएगा।
पंचकूला से बरवाला का ट्रैफिक तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना करीब चालीस हजार वाहन पंचकूला से बरवाला आते-जाते हैं। पंचकूला के माजरी चौक से लेकर बरवाला तक होने वाले इस निर्माण में पंचकूला के माजरी चौक का एरिया भी शामिल किया गया है। यह कार्य यमुनानगर-पंचकूला एनएच-73 को फोरलेन करने का ही एक भाग है।
छह पुलों का भी होगा निर्माण
पंचकूला से लेकर बरवाला तक छह पुल हैं। इनकी हालत अभी खस्ता है। इन पुलों पर कई गड्ढे भी हैं। इनकी दशा को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा सुधारा जाएगा, साथ ही इनके साथ एक नए पुल का निर्माण भी किया जाएगा। एनएचएआई के एक अधिकारी के अनुसार फोर लेने होने के बाद सड़क की चौड़ाई के अनुरूप ही पुलों को रखा जाएगा। इसीलिए प्लानिंग में सभी पुरानों के साथ एक नए पुल का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
298 करोड़ का है यह प्रोजेक्ट
नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर ओसी माथुर का कहना है कि पंचकूला माजरी चौक से लेकर बरवाला तक सड़क निर्माण का प्रोजेक्ट 298 करोड़ रुपये का है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंद्रह दिन में टेंडर किया जाएगा।
पर्यावरण मंत्रालय ने दी क्लीयरेंस
पंचकूला बरवाला का 19.208 किमी हाईवे रतन वाइल्ड लाइफ सेंचुरी इको सेंसिटिव जोन में आता है। स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड हरियाणा, केंद्रीय वाइल्ड लाइफ बोर्ड पर्यावरण मंत्रालय ने इसके लिए एनवायरमेंट क्लीयरेंस दे दी है। अब इसके लिए पेड़ काटे जाने लगे हैं।
पंचकूला से बरवाला तक फोर लेने होने के बाद पंचकूला के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अभी रोड कम चौड़ी होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण हादसे भी होतेे हैं। फोर लेने होने से ट्रैफिक का दबाव सड़क पर कम होगा।
बीबी शर्मा, पंचकूला निवासी।
हमें पंचकूला से बरवाला तक के लिए रोड का लंबे समय से इंतजार था। यहां रोड तो कम चौड़ी है ही, साथ ही बरवाला-पंचकूला के बीच पड़ने वाले पुलों का हाल भी खराब है। फोर लेन होने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
सुभाष पपनेजा, पंचकूला निवासी।