{"_id":"57741f3e4f1c1bde3a79b6ac","slug":"panchkula-sukhna-riverbank-safety-homes-panic-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखना नदी के किनारे बसे लोग घरों की सुरक्षा को लेकर दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखना नदी के किनारे बसे लोग घरों की सुरक्षा को लेकर दहशत में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
सुखना नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखना नदी के किनारे बसे खेड़ा सीताराम निवासी मानसून के चलते घरों की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं। लोगों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है। वहीं लोग इस संबंध में पहले ही कालका विधायक लतिका शर्मा को अवगत करवा चुके हैं। विधायक ने इस समस्या को गंभीरता से लेेते हुए निगम अधिकारियों से बात की थी और निगम ने नदी में जेसीबी से सफाई का काम भी करवाया था। हेमा वर्मा, जोगिन्द्र वर्मा, प्यारे लाल, बल्लू, शालु, पुष्पा देवी, सविता देवी का आरोप है कि निगम ने सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की है। उन्होंने इसकी शिकायत निगम के ज्वाइंट कमिश्नर से भी करने की बात कही है। नगर-निगम के जेई देवेंद्र का कहना है कि लोगों की समस्या को देखते हुए नदी में काम लगाया गया था। उधर, विधायक लतिका शर्मा ने का कहना है कि इस बाबत निगम अधिकारियों से बात करेंगी। वहीं निगम ज्वाइंट कमिश्नर आशुतोष राजन ने बताया कि निगम सचिव को मौके का निरीक्षण करने का आदेश देंगे।
विज्ञापन