{"_id":"5734dec64f1c1be24c91a542","slug":"panchkula-street-vendors-rain-capture-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में फिर हुआ रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में फिर हुआ रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के इस्टेट कार्यालय की लापरवाही से एक बार फिर पंचकूूला में रेहड़ी राज कायम हो गया है। चाहे मार्केट हो या सेक्टर, रेहड़ी फड़ी वालों ने कोई जगह छोड़ी नहीं। इतना ही नहीं, हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद स्कूल और कालेजों के आसपास पान की दुकाने खुल गई हैं।
सेक्टर-21 स्थित दून पब्लिक स्कूल की दीवार के साथ ही रेहड़ी फड़ी वालों ने कब्जा जमाया हुआ है। इसी स्कूल के सामने नियमों के विरुद्ध चंद कदम की दूरी पर पान की दुकान है। स्कूल के बच्चों के अनुसार पहले यह दुकान छोटी थी और अब दुकान की एक सिगरेट कंपनी ने ब्रांडिंग कर डाली है। इसी सेक्टर की मार्केट में चारों ओर फलों और चाय के साथ अन्य रेहड़ी लगी है।
आवारा पशु को आकर्षित करती हैं रेहड़ी
सेक्टर-17/18 के चौक पर भी रेहडी का राज है। इसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। ज्यादातर लोग इन रेहडिय़ों के सामने वाहन खड़ा करके फल खरीदने में लगे हैं। काफी समय पहले इस चौक पर रेहडी वालों के कारण एक व्यक्ति जान से हाथ धो चुका है। असल में इन रेहड़ी से गले सड़े फल खाने के चक्कर में एक गाय सामने आ गई जिससे यह युवक टकरा गया।
विज्ञापन
सेक्टर-19 का हाल भी हुआ बेहाल
पंचकूला सेक्टर-19 के रेजीडेंट्स ने इस संबंध में कई बार प्रशासक को शिकायतपत्र भेजा है। जिसमें सेक्टर निवासियों ने स्पष्ट लिखा है कि रेलवे लाईन से रेहड़ी की लंबी लाइन शुरू हो जाती हैं। इसकी वजह से यातायात तो बाधित होता ही है, साथ में गंदगी भी फैलती है।
अस्पताल के सामने हालात खराब
सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल के सामने खुले पेय पदार्थ बिक रहे हैं और रेहडिय़ों का अवैध कब्जा भी है। यहां प्रशासनिक अधिकारी आते हैं लेकिन यह अतिक्रमण हटाया नहीं गया। इसी सेक्टर की मार्केट में रेहड़ी और फड़ी का राज है। सेक्टर-7 का हाल भी ऐसा ही है जहां रेहड़ी और फड़ी वालों का राज है।
कोट्स
पंचकूला में हम अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाते हैं। हमने अतिक्रमण हटाया भी है। हमारी कोशिश है कि पंचकूला
अतिक्रमण फ्री हो जाए।
मनीश लोहान, इस्टेट आफिसर हुडा
कोट्स
पंचकूला में अतिक्रमण ज्यादा हो चुका है। सेक्टर-16-9-17 के चौक पर रेहड़ी की लाइन हैं। अतिक्रमण प अंकुश लगाया जाना चाहिए।
इंद्रसेन अग्रवाल रेजीडेंट सेक्टर-16 पंचकूला
कोट्स
पंचकूला में अतिक्रमण रोकने के लिए कदम उठाया जाना चाहिए। यह धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। इस पर अंकुश लगाना आवश्यक
है। स्कूलों के आसपास सिगरेट और पान बीड़ी की दुकानें भी हटाई जानी चाहिए।
एसके नैय्यर, रेजीडेंट सेक्टर-15