फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Short circuit, gutted, nine acre crop

शॉर्ट सर्किट से नौ एकड़ फसल जलकर राख

Fri, 15 Apr 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, Short circuit, gutted, nine acre crop
खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
शॉर्ट सर्किट से वीरवार को गांव कामी में नौ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना बिजली की ढीली तार की वजह से हुई। बिजली की यह तारें खेत के ऊपर से होकर गुजर रही थीं। शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली, जो फसल के बीच गिरी। देखते ही देखते आग ने कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


किसानों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह फसल नहीं हो पाए। किसानों ने घटना की सूचना बरवाला पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन जहां आग लगी थी वहां तक रास्ता न होने के कारण फायर की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। सूचना के दो घंटे बाद बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि  पुलिस चौकी घटनास्थल से आधा किलोमीटर की दूरी पर है। 
विज्ञापन


घटना में कामी के किसान संजय की चार एकड़, प्रवीण की 3 एकड़ और देवेंद्र की दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। प्रवीण की गेहूं की फसल के साथ लगती एक एकड़ सूरजमुखी व आधा एकड़ प्याज की फसल भी बुरी तरह से झुलस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान चेतन शर्मा, भूषण कुमार, रामकुमार, योगेश्वर शर्मा, अविनाश, बंटी ने बताया कि किसानों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर फायर ब्रिगेड के चालक पवन, कर्मचारी दलजीत, कर्मवीर, कर्मजोत ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची थी। पीड़ित किसानों ने फसल जलने की लिखित शिकायत बरवाला में ग्राम सभा की मीटिंग के दौरान एडीसी हेमा शर्मा को भी दी, जिन्होंने पटवारी को उनकी जली फसल की गिरदावरी करने के आदेश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed