फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, School of panchkula, Auto, Auto driver, Rajeev Colony, Panchkula Police

आटो चालक ने की नाबालिग से छेड़छाड़, गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, School of panchkula, Auto, Auto driver, Rajeev Colony, Panchkula Police
दरोगा कृष्णगोपाल शुक्ला - फोटो : amar ujala
 पंचकूला में राजीव कालोनी की 13 वर्षीय एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला आरोपी आटो चालक भी इसी कालोनी का रहने वाला है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि आटो चालक उससे स्कूल ले जाते और लाते समय उससे छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मूलरूप से यूपी का रहने वाला है। नाबालिग का आरोप है कि पिछले कई दिनों से वह उससे छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस जांच अधिकारी सुनीता रानी ने बताया कि आरोपी ऑटो में ही बच्ची से छेड़छाड़ करता था। वह लड़की को धमकाता था कि वह किसी के सामने मुंह न खोले।
विज्ञापन


इसी कारण नाबालिग कुछ समय से स्कूल जाने से घबराने लगी थी। बीती रात जब उसके माता पिता ने स्कूल न जाने का कारण जानना चाहा तो बच्ची ने सारी बात बताई। नाबालिग के अभिभावकों ने इस मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed