फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula's ACP Vijay Nehra resigned, raised serious questions on the police department

पंचकूला के एसीपी विजय नेहरा ने दिया इस्तीफा, पुलिस महक मे पर खड़े किए गंभीर सवाल

Sun, 29 May 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Panchkula's ACP Vijay Nehra resigned, raised serious questions on the police department
पंचकूला। अवैध वसूली और धोखाधड़ी के आरोपों में दागदार हुई खाकी के बाद अब एसीपी विजय नेहरा ने पुलिस महकमे पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इस्तीफा दे दिया है। हालांकि पंचकूला के सीपी और डीसीपी ने नेहरा के इस्तीफे पर चुप्पी साध ली है। इसी बीच शनिवार को पुलिस कमिश्नर ने सात पुलिस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी। इनमें तीन इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टरों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

विजय नेहरा ने डीसीपी को भेजे इस्तीफे में महकमे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा है कि वह निजी कारणों से हरियाणा पुलिस में अपनी सेवाएं नहीं देना चाहते। अपनी नौकरी का ब्योरा देते एसीपी ने कहा है कि अपने 14 साल के कार्यकाल में उन्होंने वर्किंग कल्चर में लगातार गिरावट देखी है। पिछले कुछ दिनों की घटनाओं को देखते हुए कानून और नियमों से विभाग में काम करना असंभव है। कर्मचारियों की कमी के कारण जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले निरीक्षकों को एसएचओ तैनात किया जा रहा है। लंबे समय तक कार्यालयों में काम करने वाले इंस्पेक्टरों के पास एसएचओ के पद के अनुभव की कमी है। इससे कार्य ठप हो गए हैं और कर्मचारी तनाव में हैं। वहीं कोई इंस्पेक्टर एसएचओ के पद पर तैनात होने को तैयार नहीं है, जबकि एसीपी को बैठक ों में व्यस्त रखा जाता है, इन बैठकों में लिए गए फैसलों के मुताबिक काम करने का समय भी नहीं होता। मुझे लगता है कि निकट भविष्य में इस हालात में बदलाव की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

अनिल भल्ला समेत 5 के खिलाफ सेक्टर 20 पुलिस थाने में एक और मामला दर्ज
सेक्टर-20 पुलिस थाने में सेक्टर-4 की रहने वाली हरिंदर कौर की शिकायत पर फाइनेंसर अनिल भल्ला, आकाश भल्ला, गगन अरोड़ा, आदित्य दत्त और रिशभ खुराना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले सेक्टर 4 के संजीव गर्ग की शिकायत पर अनिल भल्ला, आकाश भल्ला, नरेंद्र खिल्लन और एएसआई गुरमेज सिंह के खिलाफ सेक्टर 5 पुलिस थाने में 26 मई को पुलिस ने धोखाधड़ी व अवैध वसूली के आरोप में मामला दर्ज किया था। इसमें आरोपी अनिल भल्ला और नरेंद्र खिल्लन को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत से 4 दिन का रिमांड लेकर एक फॉर्च्यूनर और एक मर्सडीज बरामद की है, जबकि एएसआई गुरमेज सिंह अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संजीव गर्ग को धमकाने पर एक और पर्चा दर्ज
शिकायतकर्ता संजीव गर्ग ने शनिवार को सेक्टर 5 पुलिस थाना में साहिल भल्ला और मोहित खिल्लन के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी। इस शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को सेक्टर 5 पुलिस थाने में साहिल भल्ला और मोहित खिल्लन के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को राउंडअप कर लिया। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि अभी मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed