फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula run family, sports

ट्राइसिटी की पहली एल्सिस फैमिली रन मैराथन संपन्न

Mon, 20 Jan 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
panchkula run family, sports
एल्सिस स्पोर्ट्स की ओर से ट्राइसिटी की पहली एल्सिस फैमिली रन मैराथन करवाई गई। मैराथन का उद्देश्य पूरे परिवार के लिए स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना था। दिव्यांग बच्चों और 100 से अधिक परिवारों, रक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों समेत करीब 1000 लोगों ने मैराथन में भाग लिया। मैराथन पंचकूला के सेक्टर - 23 स्थित कम्युनिटी सेंटर से शुरू हुई। कोच रविंदर के नेतृत्व में इस मैराथन को विशेष रूप से परिवारों के लिए डिजाइन किया गया था और इसमें तीन प्रकार की रनिंग और वॉकथन शामिल थीं।
विज्ञापन

ईवेंट का मुख्य उद्देश्य परिवारों को घर से बाहर निकलने और एक साथ दौड़ने की खुशी का एहसास करना था। इसमें सोलो 10 के श्रेणी उन लोगों के लिए भी जोड़ी गई थी, जो मुश्किल और मजबूत दौड़ में भाग लेना चाहते हैं। इसमें बतौर मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शहर के परिवार फिटनेस ठीक रखने में दिलचस्पी लेते हैं। रन के माध्यम से ऐसा कल्चर विकसित होना चाहिए जहां जहां पूरा परिवार एक साथ बाहर आए, एक साथ एक्सरसाइज करे, साथ-साथ पैदल चले और अपने लिए एक कॉमन लक्ष्य बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed