{"_id":"6ab89442ad13a3e4bc08a03b","slug":"panchkula-robbery-murder-case-fugitive-arrested-in-delhi-after-seven-years-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला डकैती-हत्या मामला: सात साल बाद दिल्ली से पकड़ा गया भगाैड़ा, 25 हजार का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला डकैती-हत्या मामला: सात साल बाद दिल्ली से पकड़ा गया भगाैड़ा, 25 हजार का था इनाम
Sun, 27 Sep 2026 09:28 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:28 AM IST
सार
30 जनवरी 2019 को सेक्टर-20 स्थित प्रॉपर्टी एवं फाइनेंस कार्यालय में शिकायतकर्ता अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश कार्यालय में घुसे और हवाई फायरिंग करते हुए गन प्वाइंट पर नकदी व आभूषण लूट ली थी
विज्ञापन
arrest
- फोटो : arrest
विस्तार
पंचकूला सेक्टर-20 में वर्ष 2019 में डकैती और फायरिंग के दौरान हुई हत्या के मामले में सात साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच-1 ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान उत्तरी दिल्ली के नंदनगरी निवासी विनय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह पहचान छिपाकर लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसे रविवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।
एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार 30 जनवरी 2019 को सेक्टर-20 स्थित प्रॉपर्टी एवं फाइनेंस कार्यालय में शिकायतकर्ता अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश कार्यालय में घुसे और हवाई फायरिंग करते हुए गन प्वाइंट पर नकदी व आभूषण लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने हमला कर फायरिंग की, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
मामले में हत्या और डकैती समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ था। जांच में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार, वाहन और लूटे गए पैसे बरामद किए गए थे। विनय कुमार को अदालत ने 24 नवंबर 2021 को भगोड़ा घोषित किया था। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार इंचार्ज मनोज की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना पर दिल्ली में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।