{"_id":"56eb0abe4f1c1b50248b4bb1","slug":"panchkula-political-representative-photo-electoral-rolls-errors","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रुटियों को दूर करने में राजनीतिक प्रतिनिधि करें सहयोग : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रुटियों को दूर करने में राजनीतिक प्रतिनिधि करें सहयोग : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने के लिए हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो मतदाता सूची में खामियों को दूर करने के लिए वीरवार को डीसी मंदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों को ठीक करने में सहयोग दें।
सभी पार्टियों के प्रतिनिधि पात्र लोगों के मत बनवाने तथा जिन मतदाताओं के नाम, फोटो व पत्ते आदि से संबंधित कोई त्रुटि है उसे ठीक करवाने के लिए बीएलओ से संपर्क करें। उन्होंने ईआरओ व एईआरओ से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में बीएलओ के साथ बैठक करें तथा उन्हें मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित तैयार करने के निर्देश दें।
उन्होंने कहा कि जिले में जो युवा युवतियां 18 वर्ष या इससे अधिक हैं उनके नाम मतदाता सूचियों में सम्मलित करवाएं। बैठक में पंचकूला की एसडीएम राधिका सिंह, कालका के एसडीएम आशुतोष राजन, नगराधीश ममता शर्मा, तहसीलदार कालका डा. कुलदीप सिंह, हजकां के रविंद्र रावल, कांग्रेस के दर्शन सिंह, सीपीआईएम के आरएस साथी, इनेलो के जीवन सिंह तथा सहायक चुनाव अधिकारी अजय राठी भी उपस्थित रहे।