फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula police issued warning of rising water level in Ghaggar

Panchkula News: पंचकूला पुलिस ने दी घग्गर में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी

Mon, 30 Jun 2025 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Panchkula police issued warning of rising water level in Ghaggar
पंचकूला। मानसून की दस्तक के साथ ही पंचकूला पुलिस अलर्ट मोड पर है। संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पुलिस ने घग्घर नदी के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सेक्टर-1 चौकी की टीम ने नदी के किनारे और आसपास के इलाकों का जायजा लिया और लोगों को जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर सतर्क किया। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों को चेताया कि बरसात के दौरान घग्घर नदी में पानी का बहाव बेहद तेज हो सकता है। इससे निचले इलाकों में जलभराव या अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में नदी किनारे जाना जानलेवा साबित हो सकता है। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत पुलिस या प्रशासन से संपर्क करें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed