फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Panchkula Police, MDC Police Station, Protest,Advocate

एमडीसी में वकील के साथ मारपीट, आज हड़ताल

Wed, 24 Aug 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
  Panchkula,  Panchkula Police, MDC Police Station, Protest,Advocate
राबर्ट्सगंज कचहरी में शनिवार को हत्या के विरोध में मौन जुलूस निकालते अधिवक्ता।
अपने मुवक्किल के बयान लेने लिए एमडीसी पुलिस थाने आए एडवोकेट अनिल की कुछ लोगों ने थाने के बाहर पिटाई कर दी। शरारती तत्वों ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब वह मुवक्किल से बात कर रहे थे। वकील ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने वकील का मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की निंदा करते हुए बार एसोसिएशन प्रधान जगपाल सिंह ने बुधवार को हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


वकील अनिल मंगलवार दोपहर को एक दहेज मामले में मुवक्किल कुलविंदर कौर के बयान लेने के लिए एमडीसी पुलिस स्टेशन पहुंचे। एमडीसी थाने के बाहर युवती के पति के परिवार के साथ कुछ सदस्य भी मौजूद थे। बताया जाता है कि एक ही समय में कुलविंदर और उनके ससुराल वालों को बुलाया गया था। अनिल जब अपने मुवक्किल से बात कर रहे थे तो कुछ लोगों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव हुआ और अनिल को अलग किया गया। इसके बाद अनिल ने अन्य अधिवक्ताओं को फोन किया। यहां 40-50 अधिवक्ता यहां इकट्ठे हो गए। उसके बाद पुलिस ने पुलिस की टुकड़ी को यहां बुलाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने वकील द्वारा दी गई शिकायत के बाद उनका मेडिकल करवा लिया है। उनकी दाहिनी आंख के पास 3-4 टांके लगे हैं। उसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बार एसोसिएशन के प्रधान जगपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को वकीलों द्वारा पूरे दिन की हड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी वकील पंचकूला अदालत में हमलावर पक्ष का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा। एमडीसी पुलिस स्टेशन के प्रभारी उप निरीक्षक आत्मा राम ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed