फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula number one in Swachh Bharat Survey Feedback

स्वच्छ भारत सर्वेक्षण फीडबैक में पंचकूला नंबर वन... जानिए कैसे बना

Thu, 11 Feb 2021 01:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Panchkula number one in Swachh Bharat Survey Feedback
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला ने स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2021 के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में लोगों की फीडबैक देने की दिशा में पंचकूला हरियाणा में पहले स्थान पर है। इसके साथ-साथ भारत सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंजर स्कीम में भी पंचकूला नगर निगम ने देश के 12 शहरों में नागरिक सुरक्षा टोल फ्री नंबर संचालित करने में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए महापौर कुलभूषण गोयल ने शहर के लोगों का आभार जताया है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में भारत आवास और शहरी मामले मंत्रालय ने पंचकूला को खुले में शौच मुक्त घोषित किया। इससे पूर्व 2019-20 में भी खुले में शौच मुक्त हो चुका है और तीसरी बार भी यह उपलब्धि हासिल की है। नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि पंचकूला से 201055 लोगों ने अपना फीड बैक दिया है। फीडबैक में पंचकूला के लोग इतना उत्साह दिखा रहे हैं कि अबकी बार फीडबैक में अच्छे अंक मिलेंगे। पिछले वर्ष पंचकूला 56वें नंबर पर था।
विज्ञापन

हरियाणा नवयुवक कला संगम की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस बार स्वच्छता अभियान में पंचकूला अवश्य ही प्रथम स्थान पर आएगा। उन्होंने नगर निमग के अधिकारी एवं उनकी टीम का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया। उन्होंने आत्मनिर्भर पंचकूला, स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बनाने की दिशा में भी शहरवासियों से भरपूर सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील
महापौर ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए अपील की है। भारत सफाई मित्र चैलेंजर स्कीम भारत सरकार की ओर से बीते नवंबर को चलाई गई थी। 15 अगस्त को इस दिशा में परिणाम आएंगे। इस स्कीम के तहत जनसंख्या के आधार पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने पर क्रमश: 10 करोड़, 5 करोड़ व 2.5 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इस स्कीम के तहत सुरक्षा सफाई मित्र आधुनिक तकनीकी के तहत मशीनों के माध्यम से सीवरेज को साफ करेंगे सफाई मित्रों को इस संबंध में प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि उन्हें सीवरेज की सफाई की प्रक्रिया में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed