{"_id":"57cdcd1c4f1c1b3d3b317d63","slug":"panchkula-minister-hotel-owner-s-tight-with-police-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी, होटल मालिक पुलिस के साथ मिलकर कर रहा है तंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी, होटल मालिक पुलिस के साथ मिलकर कर रहा है तंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के सेक्टर-21 निवासी जगदीश भगत सिंह ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन के सामने एक होटल मालिक पर आरोप लगाया है कि होटल मालिक ने पुलिस के साथ मिलकर उसके ऊपर झूठा केस दर्ज करवा दिया है। मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में समिति के सदस्य बीबी सिंगल को भी शामिल किया गया। मंत्री ने कहा कि अगली मीटिंग में रिपोर्ट पेश करें।
सेक्टर 21 निवासी जगदीश भगत सिंह और उनके अन्य साथियों ने मंत्री से कहा कि सेक्टर-21 के एक होटल का मालिक उसको काफी समय से तंग कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि इसमें पुलिस भी उसकी मदद कर रही है। उधर, कर्नल एससी कोहार ने भी सेक्टर-17 की जीएच 2 में फ्लैट के नाम पर 76 लाख 55 हजार रुपये की ठगी के मामले में शिकायत दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने अरुण कुमार, नरेश कुमार, कुलदीप राय गर्ग, नरेंद्र ठाकुर, सुनीता रानी और हरसिमरत कौर के खिलाफ धारा 406, 420, 120बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस ने 465, 468, 468, 471 की धारा नहीं जोड़ी है। मंत्री ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों को सही जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं माजरी चौक पर भी एक दुकान के कब्जे का मुद्दा भी बैठक में आया, जिसमें मंत्री ने दोनों पक्षों को मामला स्वयं ही सुलझाने की सलाह दे दी है।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य संचेतक (राज्य मंत्री) ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक कालका लतिका शर्मा, पुलिस उपायुक्त अनिल धवन, एडीसी हेमा शर्मा, जिला परिषद की चेयरमैन रितु सिंगला, नगराधीश ममता शर्मा, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी नम्रता मेहता सहित सभी विभागों के अधिकारी व जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
खैर के मामले में होगी विजिलेंस जांच
कविता जैन ने चंडीमंदिर के साथ लगती जमीन पर खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में विजिलेंस की जांच करवाने के निर्देश दिए। जिससे इससे मामले की तह तक जाकर समस्या का समाधान हो सके और दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
सर्वे करें, जिससे दे सकें बिजली और पानी
चंडीकोटला निवासी की सड़क बनाने की शिकायत पर मंत्री ने निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा अनाधिकृत कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए सर्वे करवाएं। ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
मुख्य प्रशासक हुडा को किया गया तलब
सेक्टर 19 निवासी विनोद गर्ग ने शिकायत दी कि उन्हें बूथ अलाट किया गया पर हुडा ने पजेशन नहीं दिया। इस मामले में मंत्री ने संपदा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह अगली मीटिंग में मुख्य प्रशासक हुडा के साथ खुद मौजूद हों। जिससे इस मामले का समाधान किया जा सके।
बिल अदायगी के मामले में गठित की कमेटी
कालका निवासी बलराम शर्मा ठेकेदार द्वारा नगर निगम द्वारा बिलों की समय पर अदायगी न करने की शिकायत पर मंत्री ने इस मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें पब्लिक हेल्थ, नगर निगम और बीएंडआर अधिकारी सहित गैर सरकारी सदस्य विशाल सेठ, कंवर सेन सिंगला और संजीव कौशल को शामिल किया गया है। मंत्री ने इसकी जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है।
मिट्टी के लें सैंपल, कीजिए जांच
मंत्री ने गांव टाबर के लोगों द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गांव के सरपंच की मिलीभगत से पंचायत की भूमि में से लाखों की मिट्टी बेचने की शिकायत पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को दोबारा मिट्टी के सैंपल लेने के निर्देश दिए और इसके लिए गैर सरकारी सदस्य आशुतोष व हरिंदर मलिक को जांच करने को कहा।
प्लाट में लगा बिजली का खंभा हटाएं
रायपुररानी के बरखा राम ने प्लाट से बिजली का खंभा हटवाने के मामले पर मंत्री ने बिजली बोर्ड के अधिकारी एवं गैर सरकारी सदस्य संजीव कौशल के साथ जगह का मुआयना करने के निर्देश दिए जिससे वहां से पोल हटाकर समस्या का समाधान किया जा सके। बैठक में मंत्री ने एजेंडे की 18 शिकायतों में से 8 शिकायतों का मौके पर समाधान किया।