फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula market in the trap of encroachment again

फिर अतिक्रमण के जंजाल में पंचकूला

Tue, 04 Aug 2020 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Panchkula market in the trap of encroachment again
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के इस्टेट कार्यालय की
विज्ञापन

अतिक्रमण विंग की लापरवाही से पंचकूला में फिर से अतिक्रमण की गिरफ्त में
आ चुका है। दुकानदारों ने बरामदों पर अतिक्रमण कर डाला है तो वहीं रेहड़ी
फड़ी वालों ने बरामदे के सामने की जगह पर अतिक्रमण कर रखा है। अब हालात यह हैं कि
रात के समय कोई मार्केट से निकल तक नहीं सकता। हालांकि इस मामले में हुडा
के अधिकारी कहते हैं कि उनकी टीम की नजर पूरी तरह से अतिक्रमण पर है।
जहां भी अतिक्रमण होता है वहां से उसे हटा दिया जाता है।
गौरतलब है कि दुकानदारों को बरामदे में सामान लगाने पर चालान है। पंचकूला
सेक्टर-8, सेक्टर-7 और सेक्टर-11 में मार्केट के बरामदे कब्जा लिए गए हैं
तो वहीं सड़क भी कब्जे में है। सेक्टर-9 की मार्केट में कई दुकानदारों ने
बरामदे मे सारा सामान फैला रखा है। जिसकी वजह से आम आदमी का यहां से
निकलना तक मुश्किल हो रहा है। यहां एक फल की दुकान वाले ने पूरे बरामदे
को ही कब्जा लिया है। वहीं एक करियाना स्टोर द्वारा भी बरामदे पर सामान
फैलाकर रखा गया है। सेक्टर-9 के कुछ निवासियों ने कहा कि बरामदे तो लोगों
के चलने के लिए होते हैं पर यहां बरामदों को दुकानदार इस्तेमाल करने लगे
हैं। जिसकी वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सेक्टर-7 के एक बड़े रेहड़ी माफिया ने अपने बूथ के सामने अपना सामान
लगाकर बरामदे को ब्लाक कर दिया तो वहीं दूसरी ओर दुकान के सामने
रेहड़ियां लगवाकर उसको पूरी तरह से ब्लाक कर दिया है। सेक्टर-7 की पूरी
मार्केट का हाल यही है। कई दुकानदारों ने पार्किंग में ही दुकानें लगा
डाली हैं।
लावारिस पशु को आकर्षित करती है रेहड़ी
सेक्टर-17/18 के चौक पर भी रेहडी का राज है। इसके कारण यहां से गुजरने
वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। ज्यादातर लोग इन रेहड़ियों के सामने वाहन खड़ा करके फल खरीदने में लगे हैं। काफी समय पहले रेहडी वालों के कारण एक व्यक्ति जान से हाथ धो चुका है। असल में इन रेहड़ी से
गले सड़े फल खाने के चक्कर में एक गाय सामने आ गई जिससे यह युवक टकरा
गया।
सेक्टर-19 का हाल भी हुआ बेहाल
पंचकूला सेक्टर-19 के रेजिडेंट्स ने इस संबंध में कई बार प्रशासक को शिकायत पत्र भेजा है। जिसमें सेक्टर निवासियों ने स्पष्ट लिखा है कि रेलवे लाइन से रेहड़ी की लंबी लाइन शुरू हो जाती हैं। इसकी वजह से यातायात तो बाधित होता ही है, साथ में गंदगी भी फैलती है।
विज्ञापन

अस्पताल के सामने हालात खराब
सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल के सामने खुले पेय पदार्थ बिक रहे हैं और रेहड़ियों का अवैध कब्जा भी है। यहां प्रशासनिक अधिकारी आते हैं लेकिन यह अतिक्रमण हटाया नहीं गया। इसी सेक्टर की मार्केट में रेहड़ी और फड़ी का राज है। सेक्टर-7 का हाल भी ऐसा ही है जहां रेहड़ी और फड़ी वालों
विज्ञापन
विज्ञापन

का राज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed