{"_id":"5734df824f1c1be24c91a545","slug":"panchkula-illegal-construction-dropping-against-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण गिराने के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण गिराने के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरनी से वाया थापली पंचकूला मार्ग पर वीरवार को जल्लाह गांव के पास टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारियों ने नवनिर्मित मकानों के छज्जे और दिवारे को अवैध बताते हुए गिरा दिए। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इस कार्यवाही को लेकर मकानों मालिकों में भारी रोष है। लोगों का आरोप है विभाग ने यह कार्रवाई बिना नोटिस के की है। वहीं कार्रवाई को लेकर विभाग के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा मोरनी चंडी मंदिर मार्ग पर जल्लाह गांव के निकट भारी पुलिस बल के साथ नव निर्मित मकानों को जेसीबी मशीनों की सहायता से गिरा दिया। इस अवसर पर मकान मालिक संध्या शर्मा, रक्षा शर्मा, बेला, राजन, श्याम सुंदर आदि मालिकों के मकानों पर कार्यवाही करते हुए उनके मकानों के छज्जे गिरा दिए।
इस कार्यवाही पर लोगों का आरोप है कि विभाग द्वारा उन्हें किसी भी प्रकार का कोई भी कानूनी नोटिस नहीं दिया गया। विभाग ने बिना किसी पूर्व नोटिस सूचना के अचानक कार्यवाही करते हुए उनके लाखों के मकानों को गिरा दिया। लोगों ने अरोप लगाते हुए कहा कि मोरनी पहाड़ी क्षेत्र में टाउन एड कंट्री प्लानिंग की कोई भी प्रस्तावित योजना लोगों को नहीं बताई गई है। इस बारे में टाउन एड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारी जेएस खासा ने बताया कि उक्त मकान मालिकों को विभाग पहले नोटिस दे चुका था। यह सारी कार्रवाई कानून के तहत हुई है।