फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Health Department will make people aware about AIDS by showing 36 plays

Panchkula News: 36 नाटक दिखाकर एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करेगा पंचकूला स्वास्थ्य विभाग

Thu, 25 Jan 2024 04:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Health Department will make people aware about AIDS by showing 36 plays
पंचकूला। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब लोगों को एड्स के प्रति जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। अब विभाग जिले में 36 नाटक कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करेगा। इस अभियान को स्लम एरिया, प्रवासी क्षेत्र, बस स्टैंड, मार्केट में नुक्क्ड़ नाटक के जरिए एचआईवी एड्स की जागरूकता व एचआईवी एड्स से ग्रस्त व्यक्तियों के साथ हो रहे भेदभाव को मिटाना व भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर जीत सिंह की देखरेख में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान 23 जनवरी से शुरू हआ है। इसमें लोक नुक्कड़ नाटक मंडली जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। ये नुक्कड़ नाटक हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से नियुक्त की गई शिव शक्ति कला मंच द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अभियान के तहत जिला पंचकूला के स्लम एरिया, प्रवासी क्षेत्र, बस स्टैंड, मार्केट में नुक्कड़ नाटक के जरिए एचआईवी एड्स की जागरूकता व एचआईवी एड्स से ग्रस्त व्यक्तियों के साथ हो रहे भेदभाव को मिटाना व भ्रांतियों को दूर करना है। इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत 15 मार्च तक कुल 36 नाटक दिखाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को चलाने के लिए एक विशेष वाहन को एचआईवी एड्स की जागरूकता के बैनर के साथ तैयार किया गया है। इसका मतलब अलग-अलग जगह पर एचआईवी एड्स की जागरूकता फैलाई जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
जिले में छह आईसीटीसी सेंटर
पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि एड्स रोकथाम कार्यक्रम के लिए 6 आईसीटीसी, 20 एफआईटीसी, एक ओएसटी सेंटर, 2 एसटीआई क्लीनिक व 1 एआरटी सेंटर है। इस प्रकार एड्स कार्यक्रम के अंतगर्त जिले में 2 चिकित्सा अधिकारी, 12 काउंसलर, 7 लैब टेक्नीशियन, 1 एएनएम और एक स्टाफ नर्स हैं।
विज्ञापन

एचआईवी के लिए प्रतिमाह दी जा रही है 2250 रुपये की अनुदान राशि
अभी एचआईवी एड्स रोकथाम और नियंत्रण अधिनियम की ट्रेनिंग, राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम, परिवहन कर्मचारी या निजी डॉक्टरों को प्रशिक्षण के माध्यम से एचआईवी एड्स की जानकारी दी जाएगी। समय-समय पर जिले में कुल 9 रेड रिबन क्लब में पीयर एजुकेटर्स के माध्यम से जागृति फलाई जाती है। डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार ने एचआईवी के लिए अनुदान राशि 2250 रुपये प्रति माह सुविधा दी जा रही है। जानकारी ही इसका बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed