फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Health Department samples 9281 corona suspect

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने 9281 कोरोना संदिग्ध के सैंपल लिए

Sat, 27 Jun 2020 11:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Health Department samples 9281 corona suspect
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने 9281 कोरोना संदिग्ध के सैंपल लिए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 9281 लोगों के नमूने लिए हैं। इनमें 8979 व्यक्तियों के नमूने निगेटिव पाए हैं। इसके अलावा 116 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 109 के नमूने पॉजिटिव मिले जिनमें से 50 व्यक्ति ठीक हो गए, अन्य का स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज किया जा रहा है। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब तक आए मामलों के अलावा 53 अन्य जिलों और राज्यों के व्यक्तियों के मामले भी शामिल है। शनिवार 27 जून को 9 मामले और पॉजिटिव आए हैं। इनमें चार पंचकूला और पांच केस अन्य जिलों और राज्यों से संबधित हैं। पंचकूला की महादेव कालोनी से एक, गांव कोट से दो, बीड घग्गर का एक मामला शामिल है। इन क्षेत्रों को कंटेंनमेंट किया गया है। इसके अलावा बाहर से आने वालों में सेक्टर -47 डी चंडीगढ़, कैथल, करनाल, दिल्ली व हिमाचल के परमाणु से एक-एक मामला शामिल है। उपायुक्त ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट ने अब तक 50471 स्क्रीनिंग व 109617 व्यक्तियों की घर घर जाकर स्क्रीनिंग की गई । इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं ने तीसरे चरण में 4 लाख एक हजार 666 व्यक्तियों की घर घर जाकर स्क्रीनिंग की हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला के 1215 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed