फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula has become a problem city, BJP is doing politics of scams and loot: Surjewala

पंचकूला प्रॉब्लम सिटी बना, घोटालों और लूट की राजनीति कर रही भाजपा : सुरजेवाला

Fri, 08 May 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Panchkula has become a problem city, BJP is doing politics of scams and loot: Surjewala
नगर निगम चुनाव में सुरजेवाला का हमला, कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के समर्थन में की प्रेस वार्ता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पंचकूला को ‘प्रॉब्लम सिटी’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 12 वर्षों में पंचकूला को विकास के मॉडल की बजाय घोटालों और लूट का केंद्र बना दिया है।
वीरवार को मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के समर्थन में आयोजित प्रेस वार्ता में सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ने पंचकूला को योजनाबद्ध शहर के रूप में विकसित किया था, लेकिन भाजपा शासन में शहर बदहाली का शिकार हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम में 160 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग के बावजूद कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की सुई सीधे सत्ताधारी नेताओं की ओर घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार पंचकूला को आईटी, मेडिकल और एजुकेशन हब बनाने के वादे को पूरा करने में विफल रही है। शहर में बढ़ती गंदगी, कूड़ा प्रबंधन की खराब व्यवस्था, लावारिश पशुओं और बंदरों-कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कम्युनिटी सेंटरों पर नगर निगम ने कब्जा कर रखा है, जिससे आम लोग सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। घग्घर नदी के सौंदर्यीकरण और झील निर्माण के वादों को भी उन्होंने भाजपा का ‘मुंगेरी लाल का सपना’ बताया।

फोर्थ फ्लोर मंजूरी के मुद्दे पर सुरजेवाला ने सरकार पर बिल्डर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई।
प्रेस वार्ता में संजय चौहान, प्रदीप चौधरी, रविंद्र रावल और विजय बंसल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरजेवाला ने लोगों से विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed