{"_id":"56f058504f1c1b7b1cf14d2d","slug":"panchkula-haryana-government-the-poor-512-flat-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में सरकार बनाएगी 512 नए फ्लैट, 37.20 करोड़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में सरकार बनाएगी 512 नए फ्लैट, 37.20 करोड़ मिले
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला की झुग्गियों में रहने वालों का पुनर्वास जल्द होगा। इसके लिए पहले चरण में 512 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण के लिए 37.20 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का बजट बनाया जा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
यह कहना है हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का। उन्होंने हरियाणा विधानसभा के बजट सेशन के दौरान पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने सवाल उठाया कि इंदिरा, राजीव, माता मंशा देवी और मद्रासी कालोनी के लोग 25 वर्षों से नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
वर्ष 1996 व 2008 में हुड्डा ने पुनर्वास के लिए लोगों से राशि तो जमा करवाई और बार-बार पुनर्वास का आश्वासन भी दिया। लेकिन पुनर्वास के लिए कोई कदम नही उठाया गया। ज्ञानचंद गुप्ता ने सवाल उठाया कि इन मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों का पुनर्वास कब होगा? सरकार द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के सवालों का जवाब देते हुए वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि विधायक द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुऐ कहा कि इंदिरा, राजीव कालोनी के निवासियों के पुनर्वास के लिए पहले चरण में बुढ़नपुर गांव के निकट 4.75 एकड़ में 512 फ्लैटों के निर्माण के लिए 37.20 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का आंकलन किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिस दिन इसका काम शुरू होगा उसके बाद से तीन साल के भीतर फ्लैटों के आवंटन का काम पूरा हो जाएगा। बचे चिन्हित झुग्गी वासियों के पुनर्वास का कार्य, उसी भूमि पर चरणें में किया जाएगा जहां वो वर्तमान में रह रहे हैं।
मद्रासी कालोनी के लिए 1.76 एकड़ जमीन
मद्रासी कालोनी के झुग्गी वासियों के पुनर्वास का प्रश्न है। इसके लिए लगभग 1.76 एकड़ भूमि, सेक्टर 20 पंचकूला में चिन्हित की गई है। माता मंशा देवी कालोनी के झुग्गी वासियों के पुनर्वास की योजना, योग्य व्यक्तियों की पहचान के बाद बनाई जायेगी।