फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula government hospitals doctors are on indefinite strike from 25th july

पंचकूला के सरकारी अस्पतालों में नहीं होगा इलाज: ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाएं भी रहेंगी ठप, ये है वजह

Wed, 24 Jul 2024 10:37 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 24 Jul 2024 10:37 PM IST
सार

पंचकूला जिले के सरकारी अस्पतालों सहित तमाम चिकित्सा संस्थानों में वीरवार के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Panchkula government hospitals doctors are on indefinite strike from 25th july
नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एजसीएमएस) के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर सिविल अस्पताल के इमरजेंसी और ओपीडी के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान शहर के सेक्टर- 6 सिविल अस्पताल की ओपीडी, कालका सब डिवीजनल सीएचसी सेंटर, पिंजौर का पॉलीक्लीनिक, पीएचसी सहित जिले के 51 डिस्पेंसरियों के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल से निपटने लिए सिविल अस्पताल में कंसल्टेंट डॉक्टर, एनएचएम और डीएनबी के डॉक्टर इमरजेंसी और ओपीडी में इलाज करेंगे। सरकार की ओर से मांगें नहीं मानने पर 25 जुलाई से सरकारी अस्पताल में आपातकालीन, पोस्टमार्टम समेत सभी सेवाएं बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

विज्ञापन


पंचकूला मेडिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. मंदीप सिंह ने बताया कि उनकी मांग काफी समय से लंबित है। इस लेकर अब प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। अस्पताल की सभी ओपीडी बंद रहेगी। हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग के सभी आलाधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


इन ओपीडी में नहीं बैठेंगे डॉक्टर
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में एमडी मेडिसिन, यूरोलॉजी विभाग, स्किन, अर्थोपेडिक्स, मनोरोग विभाग चेस्ट एंड टीबी, गायनी, सर्जरी, कैंसर ओपीडी में डॉक्टर नहीं बैठेंगे। इस दौरान लोगों को इलाज के दौरान जांच में भी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान डॉक्टरों की ओर से हड़ताल की जानकारी पहले भी दी जा चुकी है। यह हड़ताल कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी, रायपुररानी सहित सभी जगह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों की टेबल पर घूम रही फाइल
डॉ. मंदीप सिंह ने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में अलग से कैडर बनाने की घोषणा की थी। सरकार से अप्रूवल मिलने के बाद भी यह फाइल अफसरों की टेबल पर घूम रही है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने कहा कि हमारी मांग नहीं मानी गई है। इस कारण अनिश्चितकानीन धरने पर जा रहे हैं। 25 जुलाई को प्रदेशभर में सरकारी चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल कर इमरजेंसी, ओपीडी ओर पोस्टमार्ट हाउस का काम नहीं देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed