{"_id":"65a00be05cb77dd319007ac4","slug":"panchkula-got-third-place-in-haryana-in-the-results-of-swachh-survekshan-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-5848-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम में हरियाणा में पंचकूला को तीसरा स्थान मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम में हरियाणा में पंचकूला को तीसरा स्थान मिला
विज्ञापन
पुराने कूडे़ का निस्तारण में जीरो नंबर मिलने से नहीं आ सका पहला स्थान माई सिटी रिपोर्टर
पचंकूला। स्वच्छ सर्वेक्षण - 2023 के परिणाम में पंचकूला ने देश भर 139वां और हरियाणा में तीसरा स्थान हासिल किया है। पहले राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख से 10 लाख की आबादी पर रैंकिंग हो रही थी, लेकिन इस बार एक लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र को एक कैटेगिरी में सम्मिलित कर लिया, जिस आधार पर पंचकूला को 139वां रैंक मिला। जबकि हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि पिछली बार चौथा स्थान था। पंचकूला हरियाणा में एक नंबर आगे बढ़ा है। गत वर्ष 386 शहरों में पंचकूला को 86वां स्थान मिला था, लेकिन इस वर्ष 466 शहरों मेें 139वां स्थान मिला है।
परिणाम के अनुसार पिछले वर्ष ओवरआल 4200 नंबर आए थे, जो 5200 नंबर हो गए हैं। घरों से कूड़ा अलग-अलग होकर न आने के कारण 61 प्रतिशत नंबर मिले। कूड़ा प्रोसेसिंग 98 प्रतिशत, पुराने कूड़ा का निस्तारण न होने के कारण शून्य नंबर मिले। रिहायशी और मार्केट क्षेत्र में सफाई पर 99 प्रतिशत, नदी, नालों की सफाई पर 100 प्रतिशत, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई पर 100 प्रतिशत अंक मिले। घर से कूड़ा एकत्रित करने पर डोर टू डोर ने 99 प्रतिशत आए हैं। जनता की भागीदारी न मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ा। उपनिगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने बताया कि पंचकूला नगर निगम के कर्मचारी एवं अधिकारी मिलकर स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं। लोगों की भागीदारी भी बहुत जरूरी है।
बॉक्स--
पुराने कूड़े के निस्तारण और डोर टू डोर में कम मिला नंबर
पंचकूला जिले में भले ही सफाई का बजट 12 करोड़ रुपये रखा गया है लेकिन इसमें भी अच्छे नंबर नहीं आने के कारण पंचकूला की रैकिंग पिछड़ी रही है। इसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का बजट 12 करोड़ रुपये रखा गया है। लेनिक इसमें 61
विज्ञापन
फीसदी नंबर मिले। वहीं पुराने कूड़े का निस्ताारण करने में पंचकूला नगर निगम फेल रहा है। सेक्टर -23 ओर झूरीवाला ग्राउंड से पुराने कूड़े का निस्तारण नहीं हो पाया है। इस कारण इसमें पंचकूला को जीरो नंबर मिला है। इसका टेंडर दस करोड़ रुपये का था लेकिन इसका निस्तारण नहीं हो पाया है। इस कारण पंचकूला रैकिंग में पिछड़ गया है।
कोट-- -
नगर निगम का तीसरा स्थान मिला है। यह बहुत अच्छी बात है। नगर निगम की ओर से कूड़े के निस्तारण का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। इसके साथ ही सफाई और डोर टू डोर कलेक्शन की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला नगर निगम

बॉक्स

कोट