{"_id":"573e16c74f1c1bd42fac7403","slug":"panchkula-disilluminato-generator-failure-the-patient-returned-disappointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बत्ती गुल, जनरेटर फेल, मरीज लौटे निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बत्ती गुल, जनरेटर फेल, मरीज लौटे निराश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल की बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में पंचकूला के जनरल अस्पताल की बिजली गुल हो गई। कुछ समय जनरेटर चलाया गया, लेकिन कुछ समय बाद वह भी फेल हो गया। इसका खामियाजा अस्पताल में नियमित आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ा। न तो यहां लैब टेस्ट हो पाए और न ही एक्सरे हो सके। किसी मरीज का अल्ट्रासाउंड भी नहीं सका। पंचकूला के दूर दराज इलाकों से आने वाले मरीजों को भी निराश होकर लौटना पड़ा।
जनरल अस्पताल में सुबह सवा नौ बजे ही बिजली गुल हो गई। यहां प्रतिदिन चार हजार मरीज विजिट करते हैं। ओपीडी में डॉक्टर तो बैठे पर उन्होंने जो भी टेस्ट लिखे उसमें से एक भी टेस्ट नहीं हो सका। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के साथ ही लैब टेस्ट की मशीनें भी बिजली पर ही निर्भर हैं।
ऐसी स्थिति में किसी का लैब टेस्ट नहीं हो सका। अस्पताल में जनरेटर चलाया गया, लेकिन उसको भी बिजली के न होने के कारण कभी चलाया जाता तो कभी बंद कर दिया जा रहा था। दो बजे जनरेटर भी फेल हो गया। गर्मी के कारण अस्पताल की इमरजेंसी में ज्यादातर मरीज डायरिया, पेचिस के साथ एक्सीडेंटल केस आ रहे थे। इस बीच जनरेटर से फ्लेक्चुएशन के कारण बिजली जाने से नर्स और अन्य स्टाफ को ड्रिप लगाने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
मरीजों के साथ डाक्टर भी परेशान
अस्पताल में बिजली न होने के कारण मरीजों के साथ डाक्टरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण पेशेंट ज्यादा समय तक भीतर नहीं रुक रहे थे। कई मरीज तो बिजली न होने के कारण वापस लौट गए।
क्या कहता है बिजली विभाग
पंचकूला के बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पेड़ में तार फंसने के कारण फाल्ट हो गया था। जिससे दो घंटे तक बिजली बंद रही। फाल्ट का पता नहीं चल पा रहा था और जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो बिजली को ठीक करवाया गया।
तीन सौ एक्सरे, डेढ़ सौ अल्ट्रासाउंड नहीं हुए
पंचकूला के जनरल अस्पताल में बिजली गायब होने के कारण तीन सौ मरीजों के एक्सरे और डेढ़ सौ मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। मरीजों को बिजली न होने के कारण शुक्रवार की डेट दे दी गई।
बिजली गुल, अस्पताल के लैब में नहीं हुए टेस्ट
बिजली ब्रेक होने की वजह से अस्पताल की लैब में दिन में दो बजे तक एक भी बड़े टेस्ट नहीं हो पाए। सिर्फ छोटे ब्लड ग्रुप, जैसे टेस्ट हो पाए। बड़े टेस्ट बायोकेमेस्ट्री जैसे टेस्ट शाम को ही हो पाए हैं। इसके अलावा रिपोर्ट मरीजों और उनके तीमारदारों को शाम पांच बजे के बाद दिए गए हैं। बड़े टेस्टों में शूगर, लिपिड, एलएपसी जैसे टेस्ट शामिल हैं।
कोट्स
इमरजेंसी में आए थे। डाक्टर बोले एक्सरे करवा कर लाओ। मेरी बेटी के पांव में फ्रैक्चर है। चार बजने वाले हैं और बिजली नहीं आई। मुझको बाहर से एक्सरे करवाना होगा।
अविनाश, पंचकूला
डाक्टरों ने कंधे का एक्सरे करवाने के लिए लिखा था। लेकिन बिजली न होने के कारण तीन घंटे इंतजार के बाद घर लौटना पड़ रहा है। अब यह एक्सरे कल होगा।
हरसिमरन कौर, नाड़ा गांव