{"_id":"6a933ac133d83d8cf30af74c","slug":"panchkula-defeated-punjab-university-in-hockey-panchkula-news-c-87-1-pan1010-140631-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हॉकी में पंचकूला ने पंजाब यूनिवर्सिटी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हॉकी में पंचकूला ने पंजाब यूनिवर्सिटी को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 70 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, खेल विभाग ने जूनियर गर्ल्स टीम को 2-0 से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक दिवसीय हॉकी मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में पंचकूला और पंजाब यूनिवर्सिटी की टीमों के करीब 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य मुकाबले में पंचकूला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। पंचकूला के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर स्टेडियम में मौजूद खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
खेल विभाग ने जूनियर गर्ल्स टीम को हराया
हॉकी कोच मीना सिवाच ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग और कोचों की टीम ने जूनियर गर्ल्स टीम के साथ मुकाबला खेला। इसमें खेल विभाग की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। मैच के दौरान कोचों ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने बताया कि मुकाबलों का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर देना है। कार्यक्रम में खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे मुकाबले कराने की बात कही, ताकि बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़े और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिले।