फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula DCP, Farmers, Output, Increasing, Information

पंचकूला उपायुक्त ने दी किसानों को उत्पादन बढ़ाने की जानकारी

Fri, 18 Mar 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Fri, 18 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Panchkula DCP, Farmers, Output, Increasing, Information
बेबस हुए किसान
किसानों को कम हो रही पैदावार को बेहतर करने के लिए कृषि विभाग की ओर चलाई जाने वाली स्कीमों का लाभ लेना चाहिए। इससे वह न सिर्फ कृषि उत्पाद की पैदावार बढ़ा सकेंगे बल्कि आमदनी में वृद्धि भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


यह बात पंचकूल के उपायुक्त  मनदीप सिंह बराड़ ने शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेले में कही। इसका आयोजन आत्मा स्कीम के तहत एचएमटी पिंजौर अंबेडकर आडिटोरियम में किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से कहा कि विकास युग  में खेती के लिए भूमि भी कम होती जा रही है। बढ़ती जनसंख्या को खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ कृषि से संबंधित अन्य कार्य भी करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ किसान सब्जी, फल-फूल की खेती भी करें। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी कालका आशुतोष, कृषि विभाग के एसडीओ इश्म सिंह व नरेश सैनी, कृषि  मेला में उपनिदेशक कृषि सुरेंद्र यादव, नाबार्ड के डीएम डीके गर्ग, कृषि  विज्ञान केंद्र के बलवान सिंह मंडल, पशुपालन विभाग के डा. विशाल, जिला 


मत्स्य अधिकारी नीलम कटारिया, बीओ सुखदेव सिंह नैन, हरीश, उपेंद्र सिंह  मौजूद रहे। यहां कृषि विभाग, बागवानी व पशुपालन विभाग की ओर से  प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed