फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Cricket Association won the title of Under-19 Cricket Tournament

Panchkula News: पंचकूला क्रिकेट एसोसिएशन ने जीता अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Sun, 18 May 2025 10:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Cricket Association won the title of Under-19 Cricket Tournament
पुरस्कार वितरण समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने वितरित किए इनाम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। प्रथम स्वर्गीय श्री रतन लाल कटारिया लड़को का अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेला गया। इसमें पंचकूला क्रिकेट एसोसिएशन ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचकूला जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। महिम मलिक ने सर्वाधिक 44 रन, करण श्योराण ने 38 रन बनाए। आशीष श्योराण ने 24 रन बनाए जबकि मुकुल वाधवा ने 23 रन बनाए। जवाब में हंसराज क्रिकेट अकादमी पंचकूला 21.2 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट हो गई और मैच 78 रन से हार गए। आरव डी सेतिया ने 24 रन बनाए, अकुल भनोट ने 17 रन, शिवम नागरथ ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी मे आशीष श्योराण ने 3 विकेट लिए, केविन सिंगला और करण श्योराण दोनों को 2-2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच का खिताब पंचकूला क्रिकेट एसोसिएशन के मुकुल वाधवा का दिया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहतन कर रहे हैं। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी दोनों ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, हरियाणा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष और फेडरेशन की अध्यक्ष लतिका शर्मा, उपाध्यक्ष रंजीता मेहता, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, पंचकूला बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय मित्तल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed