फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Create a Beautiful City, Find mining ban

‘सिटी को बनाएं सुंदर, खनन पर लगाएं रोक’

Wed, 06 Apr 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, Create a Beautiful City, Find mining ban
सिटी को बनाएं सुंदर, खनन पर लगाएं रोक - फोटो : अमर उजाला
सीएम विंडो पर मिलने वाली शिकायतों का जल्द निपटारा होना जाना चाहिए। यह कहना है उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ का। इसके साथ ही उन्होंने खनन पर रोक लगाने और सिटी की सड़कों की रिकारपेटिंग करने के साथ ही सिटी का सौंदर्यीकरण करने के लिए भी निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन


डीसी ने पंचकूला के लघु सचिवालय में आयोजित मासिक बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को सीएम विंडो पर मिलने वाली शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही अधिकारियों से अपने कार्यालयों में रोजाना सुबह 11 से 12 बजे तक लोगों की समस्या सुनने के लिए मौजूद रहने के आदेश दिए।
विज्ञापन


मंदीप सिंह बराड़ ने मासिक बैठक के दौरान वन अधिकारी को हर घर हरियाली योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा घरों को कवर करके पौधारोपण करवाने और पौधों की उचित देखभाल के निर्देश किए। उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम से पहले सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करवाएं। इसके लिए टेंडर संबंधी कार्रवाई जल्द पूरी करें। उन्होंने हुडा के हार्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निगम के साथ मिलकर शहर के सौंदर्यीकरण और पेड़ों की छंटाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल व्यवस्था करें सुनिश्चित
डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि गर्मियों के मौसम में जिला में विशेषकर मोरनी जैसी पहाड़ी क्षेत्र  मेें पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करवाएं। कहीं पर भी पानी आपूर्ति में बाधा नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी विभाग के सरकारी भवन का बिजली बिल पेडिंग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की  सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। उन्होंन तहसीलों में अपाइंटमेंट  सिस्टम को और मजबूत करने के भी निर्देश दिए। 


यह मौजूद रहे मीटिंग के दौरान
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त अनिल धवन, अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, एसडीएम कालका आशुतोष राजन, एसडीएम पंचकूला राधिका सिंह, सीटीएम ममता शर्मा व  एसीपी कृष्ण कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed