{"_id":"56f98fda4f1c1be61ef002de","slug":"panchkula-bridge-fifteen-villages-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगना नदी पर बना ब्रिज देगा पंचकूला के 15 गांवों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगना नदी पर बना ब्रिज देगा पंचकूला के 15 गांवों को राहत
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Tue, 29 Mar 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
गांव
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पंचकूला के पंद्रह गांव के रेजीडेंट्स को बेगना नदी के कारण बारिश के समय परेशानी का सामना नहीं करना होगा। पंचकूला में भूड़ से मंडलाय तक बेगना नदी पर हाई लेवल ब्रिज तैयार कर दिया गया है। इस पुल की लागत तीन करोड़ 22 लाख हजार रुपये है। इस पुल के निर्माण से करीब 15 गांव को सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त इस पुल के बनने के बाद रायपुररानी से नाहन और हिमाचल प्रदेश तक भी दूरी कम हो गई है।
विज्ञापन
टोड़ा से बरवाला की दूरी छह किलोमीटर
लोक निर्माण मंत्री टोड़ा गांव के संपर्क मार्ग में डांगरी नदी पर अनुमानित 11 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय पुल (हाई लेवल ब्रिज) की आधारशिला रखेंगे। इस पुल के बन जाने के बाद टोड़ा से बरवाला की दूरी कम होकर 6 किलोमीटर रह जाएगी। इससे करीब 10 किलोमीटर का रास्ता कम हो जाएगा।
विज्ञापन
आज होगा पुल का उद्घाटन
हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह बेगना नदी पर बनाए गए पुल और डांगरी नदी पर बनाए जाने वाले पुल का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन मंगलवार 29 मार्च को दोपहर बाद 2.30 बजे होगा। यह दोनों परियोजनाएं 14 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि की हैं।
विज्ञापन
कोट
पंचकूला के रेजीडेंट्स के लिए यह दोनों ही परियोजनाएं बेहतर हैं। इससे रेजीडेंट्स को काफी राहत मिलेगी।
मंदीप बराड़, उपायुक्त पंचकूला