फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula auto rickshow chalan in chandigarh

हरियाणा विधानसभा स्पीकर के आदेश 'हवा-हवाई', ऑटो चालकों को घुसने नहीं दे रही यूटी पुलिस

Tue, 04 Feb 2020 01:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 04 Feb 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
panchkula auto rickshow chalan in chandigarh
ऑटो चालकों का चक्का जाम - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से मुलाकात और आश्वासन मिलने के बाद भी हरियाणा नंबर के ऑटो चालकों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। चंडीगढ़ पुलिस पंचकूला के ऑटो चालकों को अपनी सीमा में प्रवेश नहीं करने दे रही है। इतना ही नहीं यदि कोई ऑटो चालक गलती से भी सीमा में प्रवेश कर जाता है तो उसका 10 हजार रुपये का चालान कर दिया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना चंडीगढ़ जाने और आने वाली सवारियों को करना पड़ रहा है। चालान के डर से अधिकांश ऑटो चालक सवारियों को हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से पहले वाले चौक पर ही उतार रहे हैं। ऐसे में लोगों को हाउसिंग बोर्ड चौक तक पैदल सफर करना पड़ रहा है, जबकि किराया वह पूरा अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ सीमा में प्रवेश करने की मांग को लेकर बीते दिनों पंचकूला ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से मुलाकात की थी। इतना नहीं यूनियन के पदाधिकारियों ने पूरे मामले से उन्हें अवगत भी कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों की मांग पर ज्ञानचंद गुप्ता ने उन्हें आश्वस्त किया था कि जल्द भी उन्हें हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट चौक से यू-टर्न लेने दिया जाएगा। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी हरियाणा नंबर के ऑटो चालकों को हाउसिंग बोर्ड चौक से यू-टर्न तक लेने नहीं दिया जा रहा है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि यदि चंडीगढ़ पुलिस का रवैया ऐसा ही रहा तो उन्हें उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

पूरे मामले को लेकर जब स्थानीय विधायक और हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस के आलाधिकारियों से इस मामले में बात की गई है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वह हरियाणा नंबर के ऑटो चालकों को हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से यू-टर्न लेने से नहीं रोकेंगे।

लेकिन यू-टर्न लेकर किसी भी ऑटो चालक को सड़क किनारे खड़ा नहीं होने देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉर्डर पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। यू-टर्न लेने वाले वाहनों के भी चालान धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं।

चंडीगढ़ नंबर के ऑटो चालक वसूल रहे मनमर्जी का किराया
चंडीगढ़ नंबर ऑटो चालक प्रकरण का पूरा फायदा उठा रहे हैं। वह सवारियों से मनमर्जी का किराया वसूल रहे हैं। वह हाउसिंग बोर्ड चौक से अमर टैक्स तक का किराया 30 से 40 रुपये वसूल रहे हैं। जबकि पहले लोग इस की दूरी को मात्र 10 रुपये में तय करते थे।


वहीं चंडीगढ़ ऑटो चालक कलाग्राम लाइट प्वाइंट से हल्लोमाजरा चौक लेकर लेबर चौक तक का किराया 20 से 30 रुपये वसूल रहे हैं। जबकि इससे पहले लोग 10 से 15 रुपये में आते-जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed