{"_id":"61536ed28ebc3e334a5ebf78","slug":"painting-competition-will-be-held-on-the-welfare-schemes-of-the-government-panchkula-news-pkl4283412159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर होगी पेंटिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर होगी पेंटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय पर प्रदेश भर में 1 अक्तूबर से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। जिला स्तर पर चुने गए 25 विजेताओं को 500-500 रुपये इनाम दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि हर जिले से जीते प्रतिभागी की पेंटिंग मंडल स्तर पर भेजी जाएगी। 10 सर्वश्रेष्ठ विजेताओं को 2100-2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। आखिर में मंडल स्तर के विजेताओं की पेंटिंग को राज्य स्तर पर भेजेंगे, जहां पहले पांच विजेताओं को 11,000-11,000 और आखिरी 5 को बतौर सांत्वना पुरस्कार 2100-2100 रुपये देंगे। सभी जिलों में हरियाणा कला परिषद और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता चार पड़ाव में रहेगी। यह पहले विद्यालय फिर जिला, मंडल और आखिरी में राज्य स्तर पर होगी।
हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने बताया कि अक्सर छात्रों और युवाओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होती। प्रतियोगिता का उद्देश्य यही है कि छात्र प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाएं और ज्यादा से ज्यादा जागरूक हों। आज के छात्र आने वाले दिनों में समाज का निर्माण करेंगे, उन्हें सरकार से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।